Ducati Multistrada V4: दुनिया की पहली मोटरसाइकिल जिसमें है फ्रंट और रियर रडार सिस्टम, भारत में बुकिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च
इटली की सुपरबाइक बनाने वाली वाहन निर्माता कंपनी Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित 2021 Multistrada V4 (2021 मल्टीस्ट्राडा वी4) मोटरसाइकिल की भारत में बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया की ऐसी पहली प्रोडक्शन बाइक है जिसमें फ्रंट और रियर राडार सिस्टम दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई मल्टीस्ट्राडा V4 की डिलीवरी लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी और बाइक डुकाटी के सभी डीलरशिप पर डिस्प्ले के लिए भी उपलब्ध होगी। बाइक को बुक करने के लिए ग्राहक कंपनी के दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बंगलूरू, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई के डीलर्स से संपर्क कर सकते हैं। नई मोटरसाइकिल की टेस्ट राइड भी बिक्री शुरू होने के कुछ समय बाद ही शुरू हो जाएगी। देश के सुपरबाइक के शौकीनों को इस बाइक का लंबे समय से इंतजार रहा है।
फ्रंट और रियर राडार सिस्टम वाली पहली बाइक
Multistrada V4 क्षमता और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में बिल्कुल नई मोटरसाइकिल को तौर पर पेश की जा रही है। इसे कंपनी के भारतीय लाइनअप में नई फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर रखा जाएगा।
'बाइक को लेकर जबरदस्त उत्साह'
उन्होंने यह भी बताया कि इस सुपरबाइक के लिए कंपनी के सभी डीलर पार्टनर और उनकी सर्विस टीम को ट्रेनिंग दी जा रही है।
जल्द होगी लॉन्च
कंपनी का दावा है कि बेहद आधुनिक तकनीक से लैस इस बाइक की सवारी करना न सिर्फ एक शानदार अनुभव होगा, बल्कि बेहद सुरक्षित और आरामदेह सफर का आनंद भी आएगा। नई मोटरसाइकिल के वेरिएंट्स, स्टैंडर्ड इक्यूप्मेंट्स के बारे में ज्यादा डिटेल्स, इसके लॉन्च के साथ पेश किए जाएंगे जो अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद है।