फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Dubai Municipality will impose 500 dirham fine on dirty cars

दुबई की सड़कों पर दिखी धूल-मिट्टी लगी कार, तो देना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना

Wed, 10 Jul 2019 06:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 10 Jul 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Dubai Municipality will impose 500 dirham fine on dirty cars
Dubai Dirty Car - फोटो : Gulf News

आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में कार साफ करना बेहद बोझिल लगता है। सवेरे-सवेरे आकर गाड़ी की सफाई करने वाले लोग अपार्टमेंट्स में रहने वालो के लिये किसी ‘फरिश्ते’ से कम नहीं होते। वहीं किसी वजह से जब कई बार गाड़ी साफ नहीं हो पाती है, तो राह चलते लोग भी नाक-भौं सिकोड़ते हैं। लेकिन दुबई ने एक अनोखा नियम बनाया है, जिसके तहत अगर गंदी गाड़ी लेकर सड़क पर दिखाई दी, तो जुर्माना भरना पड़ेगा।

विज्ञापन

 

500 दिरहम का जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कोई गंदी गाड़ी लेकर कोई दुबई के पब्लिक पार्किंग स्पेस पर पाई गई तो उस पर 500 दिरहम यानी 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। वहां के प्रशासन ने ऐसा शहर की छवि बनाए रखने के लिये किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब होती है शहर की छवि

गल्फ न्यूज के मुताबिक दुबई मुनिसिपलिटी का कहना है कि पब्लिक स्पेस पर गाड़ी पार्क करने से शहर की छवि खराब होती है, साथ ही गर्मियों में विदेश की लंबी ट्रिप प्लान कर रहे वहां के नागरिकों को चेतावनी भी दी है। मुनिसिपलिटी ने पाया है कि लोग पब्लिक पार्किंग स्पेस में गाड़ी पार्क करके लंबी छुट्टी पर चले जाते हैं और गाड़ी साफ करने वाला कोई नहीं होता। ऐसे में धूल लगी खड़ी गाड़ी बेहद गंदी लगती है।
 

विज्ञापन

जुर्माना देने से इंकार करने पर गाड़ी नीलाम

साथ ही मुनिसिपलिटी ने उन वाहनों को भी निशाने पर लिया है, जो दिखने में क्षतिग्रस्त, तोड़फोड़ और लंबे समय से एक ही जगह पर खड़े हुए हैं। नियम का उल्लंघन करने वालों की कार पर चेतावनी स्टिकर लगाया जाएगा और ड्राइवर को कार साफ करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया जाएगा, उसके बाद कार को मुनिसिपलिटी के लोग उठा कर कबाड़ में ले जाएंगे। वहीं अगर वाहन का मालिक जुर्माना देने से इंकार करता है, तो उसकी कार या एसयूवी को नीलाम कर दिया जाएगा।    
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed