फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Driver will be ban for lifetime for wrong side driving

रॉन्ग साइड ड्राइव करने पर अब हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस!

Fri, 21 Dec 2018 04:17 PM IST
Harendra Chaudhary आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Dec 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Driver will be ban for lifetime for wrong side driving
traffic police checking license

जब भी बात ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने में भारतीय अव्वल हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले देश की राजधानी की दिल्ली में नवंबर, 2018 तक 3,64,625 चालान काटे जा चुके हैं। लेकिन अब ट्रैफिक नियम तोड़ने से पहले आप सौ बार सोचेंगे।

विज्ञापन


दरअसल,अहमदाबाद पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक कानून जारी कर दिया है, जिसमें यदि ड्राइवर दो बार रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया, तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा और वह वह कभी भी फिर सड़क पर गाड़ी नहीं चला सकेगा। 

विज्ञापन

Driver will be ban for lifetime for wrong side driving
डेमो - फोटो : डेमो

पुलिस के नए नियम के मुताबिक, यदि कोई रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाता है तो पहली बार में उसके खिलाफ FIR दर्ज होगी और गाड़ी के कागजात स्थानीय आरटीओ को भेज दिए जाएंगे। साथ ही ड्राइवर का लाइसेंस भी 3 से 6 महिने के लिए सस्पेंड किया जाएगा। 

वहीं, अगर ड्राइवर दोबारा से रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हुए मिलता है, तो उसका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा । बता दें, अहमदाबाद जिला ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर (पश्चिम) संजय खराट ने बताया "इसके पहले अगर कोई नियम तोड़ता था तो उसे पांच बार माफी मिल जाती थी।

 

Driver will be ban for lifetime for wrong side driving
traffic police

लेकिन, नए ट्रैफिक नियम के अनुसार दूसरी बार में ही नियम तोड़ने पर पकड़े जाते ही आपका लाइसेंस छिन।  डीसीपी संजय खराट ने आगे कहा कि इस मुहिम के चलते अब तक सिर्फ एक दिन में 7 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed