फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Driver less car is safe than human Driver

जल्द ही सड़कों पर दौड़ेंगी बिना ड्राइवर वाली कारें, फीचर कर देंगे हैरान

Tue, 26 Nov 2019 03:41 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 26 Nov 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Driver less car is safe than human Driver
BMW Driverless Car - फोटो : Social Media

सड़क पर जब पहली बार कार उतरी तो उसका मैकेनिज्म, जैसे सीट, एक स्टीयरिंग ह्वील, ड्राइवर कंट्रोल पावर और ब्रेक ड्राइवर के इर्द-गिर्द हुआ करता था। लेकिन, बदलती टेक्नोलॉजी के साथ ड्राइवर और उसके आसपास घूमता कार का मैकेनिज्म भी बदल रहा है। या यूं कहें कि ऑटोनोमस व्हीकल टेक्नोलॉजी ने पूरी तरह से ड्राइवर की जरूरत ही खत्म कर दी है।  

विज्ञापन

नई टेक्नोलॉजी खत्म करेगी सेफ्टी प्रॉब्लम

वहीं, अब नई जेनरेशन की कारें ड्राइवरलेस व्हीकल ट्रांसपोर्टेशन को ध्यान में रखकर डिजाइन हो रही हैं, जिनमें ड्राइवर डैश-बोर्ड ही नहीं होगा। ड्राइवरलेस कारों के साथ सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा की हैं। कई जगह टेस्टिंग में ये ऑटोनोमस कारें सुरक्षा के पैमाने पर खरी नहीं उतरी हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक नई टेक्नोलॉजी से यह समस्या भी खत्म होने वाली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूमन ड्राइवर से ज्यादा सुरक्षित होंगी ड्राइवरलेस कार

पैनासोनिक ऑटोमोटिव के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर एंड्रयू पोलाक ने बताया कि अपडेट होती और नई सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से ड्राइवर-लेस कारें ह्यूमन ड्राइवर वाली गाड़ियों से भी ज्यादा सुरक्षित होंगी। नई जेनरेशन की ड्राइवरलेस कारों का ऑटोनोमस व्हीकल केबिन मोबाइल लिविंग रूम जैसा होगा। 

विज्ञापन

स्थानीय इतिहास बताएगी गाड़ियां

उन्होंने कहा कि गाड़ियों की विंडों, विंडशील्ड और रूफटॉप डिस्प्ले का काम करेंगे। इसमें 3डी होलोग्राम इफेक्ट के जरिए डायनामिक विजुअल कंटेंट दिखेंगे। अगर कहीं सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है या घुमावदार रास्ता है तो उसका डिटेल 3डी में दिखेगा। साथ ही जिस इलाके में आप सफर कर रहे हैं इसका स्थानीय इतिहास भी यह गाड़ियां बताएंगी।  

ये होंगे फीचर्स

सड़क पर साथ चल रहे है यात्रियों या गाड़ियों को सूचित करने के लिए इसमें खिड़कियों पर संकेतक देने का सिस्टम भी होगा। गाड़ियों का रूफटॉप और विंडो असली पत्थर और लकड़ियों का बनाया जा रहा हैं। टच लाइटिंग के साथ इसमें लाइट को अपने हिसाब से आप कम ज्यादा भी कर सकेंगे। बिना ड्राइवर डैश-बोर्ड वाली इन गाड़ियों में यात्री सुविधा अनुसार फीचर यूज करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed