फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Don't feel like driving an old car, know the ways in which you can make the car new

Car Tips: पुरानी हो चुकी कार को नहीं करता चलाने का मन, जानें किन तरीकों से कार को बनाएं नया

Mon, 19 Feb 2024 09:45 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 19 Feb 2024 09:45 AM IST
सार

अक्सर कार पुरानी होने के बाद कई लोग उसे चलाने से बचते हैं। लेकिन किन बातों का ध्यान रखकर पुरानी कार को नया जैसा बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Don't feel like driving an old car, know the ways in which you can make the car new
कार के सीट कवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार खरीदने के कुछ समय बाद कई लोग उसे चलाने से परहेज करने लगते हैं। ज्यादातर लोग अपनी कार से बोर हो जाते हैं, इसलिए उनका कार चलाने का मन नहीं करता। लेकिन इस खबर में हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं, जिनसे आप अपनी पुरानी कार को नया जैसा बना सकते हैं।

विज्ञापन


इंटीरियर में करें ये बदलाव
ज्यादातर कारों में कंपनियों की ओर से बेसिक इंटीरियर दिया जाता है। ऐसे में लगातार लंबे समय तक कार उपयोग करने से बोरियत होने लगती है। लेकिन अगर इंटीरियर में कुछ बदलाव करवाए जाएं तो कार चलाने में नया और बेहतर बदलाव मिलता है। इसके लिए कार के सीट कवर को बदला जा सकता है। साथ ही फ्लोर मैट को भी बदलकर अलग डिजाइन का उपयोग किया जा सकता है। एंबिएंट लाइट से भी कार के इंटीरियर को पूरी तरह से बदला जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सटीरियर में करें ये बदलाव
इंटीरियर के साथ ही कार के एक्सटीरियर में भी बदलाव करने से कार को नया लुक दिया जा सकता है। एक्सटीरियर में कार के पुराने स्टील रिम की जगह अलॉय व्हील्स लगवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही कार में फॉग लाइट्स और शॉर्क फिन एंटीना जैसे बदलाव करवाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

न करें यह काम
कार के लुक में नयापन लाने के साथ ही कई लोग कार में और भी ज्यादा काम करवाते हैं। जिनमें कार रैप करवाना, स्पॉयलर लगवाना, लाइट्स बदलवाना, इंजन में बदलाव करवाना आदि शामिल हैं। ऐसे कई काम करने के कारण कार में बदलाव तो होता है। लेकिन नियमों के मुताबिक कई बदलावों से उल्लघंन भी होता है। जिससे पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए ऐसे किसी भी काम को अपनी कार में न करवाएं, जिससे आपको भविष्य में परेशानी हो जाए।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed