{"_id":"603dce6d90c54a707d007561","slug":"delhi-government-suspends-subsidy-on-tata-nexon-ev-after-receiving-complaint-regarding-driving-range-tata-nexon-ev-mileage-per-charge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने टाटा नेक्सन ईवी पर दी जा रही सब्सिडी पर लगाई रोक, ग्राहकों को 3 लाख रुपये का नुकसान!","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दिल्ली सरकार ने टाटा नेक्सन ईवी पर दी जा रही सब्सिडी पर लगाई रोक, ग्राहकों को 3 लाख रुपये का नुकसान!
Tue, 02 Mar 2021 11:09 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:09 AM IST
सार
टाटा मोटर्स का कहना है कि Nexon EV 312 किलोमीटर प्रति सिंगल चार्ज की प्रमाणित रेंज देती है। जबकि नेक्सन ईवी के कई मालिकों ने इस दावे को खारिज किया है।
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : Reddit
विस्तार
दिल्ली सरकार ने सोमवार को Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) पर दी जाने वाली सब्सिडी को निलंबित कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। टाटा नेक्सन ईवी के एक उपयोगकर्ता ने शिकायत की थी कि इस कार में टाटा मोटर्स द्वारा दावा किया गया प्रति-चार्ज रेंज नहीं मिलता है। वहीं टाटा मोटर्स ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया और इस तथ्य को फिर से दोहराया कि नेक्सन ईवी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) के अनुसार 312 किलोमीटर प्रति चार्ज चलती है। बता दें कि एआरएआई वह संस्था है जो वाहनों के माइलेज की जांच कर उन्हें प्रमाणपत्र देती है।
विज्ञापन
अंतिम रिपोर्ट अभी आनी बाकी
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इससे पहले कहा कि नेक्सन ईवी के कई मालिकों से शिकायत मिली है जिन्होंने कहा कि उनकी कार की रेंज टाटा मोटर्स द्वारा किए गए दावे जितनी नहीं है। गहलोत ने ट्वीट किया, "दिल्ली सरकार ने कई उपयोगकर्ताओं द्वारा सब-स्टैंडर्ड रेंज परफॉर्मेंस के शिकायतों के कारण, एक ईवी कार मॉडल पर सब्सिडी निलंबित करने का फैसला किया है, समिति की अंतिम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।"
उन्होंने कहा, "हम ईवी का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन निर्माताओं द्वारा किए गए दावों में नागरिकों के भरोसा और विश्वास की कीमत पर नहीं।"
उन्होंने कहा, "हम ईवी का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन निर्माताओं द्वारा किए गए दावों में नागरिकों के भरोसा और विश्वास की कीमत पर नहीं।"
Delhi govt has decided to suspend subsidy on a EV car model, pending final report of a Committee, due to complaints by multiple users of sub-standard range performance. We r committed to support EVs, but not at the cost of trust & confidence of citizens in claims by manufacturers pic.twitter.com/R81S3kH6vT
— Kailash Gahlot (@kgahlot) March 1, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या थी शिकायत
दिल्ली परिवहन विभाग ने पिछले महीने टाटा नेक्सन ईवी मालिक की शिकायत के आधार पर घरेलू वाहन निर्माता को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। बता दें कि दिल्ली के रहनेवाले एक व्यक्ति ने राज्य परिवहन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी और दावा किया है कि टाटा नेक्सन ईवी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।
दिल्ली के नजफगढ़ के रहनेवाले वाहन मालिक ने दावा किया था कि उन्होंने सफदरजंग एन्क्लेव में एक डीलर से इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन ईवी खरीदी थी जिसका 3 दिसंबर 2020 को रजिस्ट्रेशन कराया। यह एसयूवी सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर की रेंज देने में विफल रही है जैसा कि कंपनी द्वारा दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने डीलर द्वारा दी गई हर तरह की सलाह का "विधिवत पालन" किया है लेकिन खूब कोशिश करने के बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं देखा गया।

टाटा मोटर्स ने कहा- फैसला दुर्भाग्यपूर्ण
नेक्सन ईवी पर सब्सिडी के निलंबन के बाद, टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ग्राहकों के साथ काम करना जारी रखेगी। इसके साथ ही उन्होंने वाहन के प्रमाणित रेंज की जानकारी को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा, "दिल्ली परिवहन आयोग से मिला यह आदेश दुर्भाग्यपूर्ण है। हम अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए रचनात्मक रूप से काम करते रहेंगे।"
टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, "नेक्सन ईवी के लिए फुल चार्जिंग में निर्दिष्ट रेंज (312 किमी) पर ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) से प्राप्त प्रमाण पत्र के आधार पर है। यह एक आधिकारिक निकाय है जो स्वतंत्र रूप से सभी बड़े पैमाने पर उत्पादित वाहनों का स्टैंडर्ड परीक्षण की स्थिति में परीक्षण करती है, इससे पहले कि ये वाहन ग्राहकों को पेश किए जा सकें।"
"ईवीएस में हासिल की गई वास्तविक रेंज एयर-कंडीशनर का उपयोग, व्यक्तिगत ड्राइविंग शैली और वाहन चलाने की वास्तविक स्थिति पर निर्भर करती है। रेंज उपलब्धि भी नई तकनीक के साथ परिचितता का एक कार्य है और ग्राहकों के मुताबिक इससे परिचित होने के चार से छह सप्ताह के भीतर बेहतरी महसूस करते हैं।"

नेक्सन की कीमत
Tata Nexon EV तीन वेरिएंट्स - XM, XZ+ और XZ+ Lux ट्रिम में उपलब्ध है। नेक्सन ईवी कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस ट्रिम XM की कीमतें 13.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं। XZ + की कीमत 15.40 लाख रुपये है। वहीं XZ Lux ट्रिम की कीमत 16.40 लाख रुपये है। यह अपने सेगमेंट में किसी भी अन्य एसयूवी की तुलना में बहुत ज्यादा सस्ती हैं।
दिल्ली में नेक्सन पर कितनी थी छूट
इलेक्ट्रिक एसयूवी को ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए, दिल्ली सरकार XM और XZ+ दोनों वेरिएंट की खरीद पर 1.50 लाख रुपये की छूट दे रही थी। इसके अलावा, राज्य सरकार रोड टैक्स छूट और रजिस्ट्रेशन फीस (पंजीकरण शुल्क) में छूट के रूप में भी प्रोत्साहन दे रही है। नेक्सन ईवी के XM वेरिएंट पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क छूट 1,40,500 रुपये थी, जबकि XZ+ ट्रिम पर यह छूट 1,49,900 रुपये थी। इसका मतलब यह है, कि नेक्सन ईवी पर मिल रही छूट की कुल राशि 3 लाख रुपये से ज्यादा की मिल रही थी। इसकी वजह से नेक्सन ईवी खरीदारों के लिए और भी ज्यादा किफायती हो गई थी।