{"_id":"618a36129dd97d6fbf26d2c8","slug":"delhi-government-announces-charges-for-installation-of-private-charging-stations-for-light-commercial-electric-vehicles-including-two-wheelers-and-three-wheelers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV Charging Stations: दिल्ली में निजी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने पर आएगा कितना खर्च, यहां जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
EV Charging Stations: दिल्ली में निजी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने पर आएगा कितना खर्च, यहां जानें पूरी डिटेल्स
Tue, 09 Nov 2021 02:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:19 PM IST
सार
दिल्ली सरकार मॉल, अपार्टमेंट, अस्पतालों और शहर में ऐसी अन्य निजी संपत्तियों में दोपहिया और तिपहिया वाहनों सहित हल्के कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निजी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए 2,500 रुपये चार्ज लेगी।
विज्ञापन
Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
विस्तार
दिल्ली सरकार मॉल, अपार्टमेंट, अस्पतालों और शहर में ऐसी अन्य निजी संपत्तियों में दोपहिया और तिपहिया वाहनों सहित हल्के कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निजी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए 2,500 रुपये चार्ज लेगी। दिल्ली में सरकार चार्जिंग स्टेशनों के लिए पहले 30,000 आवेदकों को 6,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे हर चार्जर की प्रभावी लागत करीब 2,500 रुपये होगी।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने निजी चार्जिंग स्टेशन लगाने के विकल्प का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ताओं के लिए सिंगल विंडो सुविधा शुरू करते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, इंसेन्टिव से चार्जर की लागत 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।
हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
आवेदक या तो संबंधित डिस्कॉम पोर्टल पर जा सकते हैं या उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। वे पोर्टल पर जा सकते हैं और सरकार द्वारा पोर्टल में शामिल किए गए चार्जर में से अपनी पसंद के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर को चुन सकते हैं। वे इन चार्जर्स की कीमतों की तुलना भी कर सकते हैं और ऑनलाइन या फोन कॉल के जरिए इंस्टालेशन का ऑर्डर दे सकते हैं।

सुविधा से कराएं चार्जर इंस्टॉल
Electric Car
- फोटो : Unsplash
ग्राहक के आवेदन जमा करने के बाद, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर इंस्टॉल और संचालन करने का काम सात कार्य दिवसों के भीतर पूरा हो जाएगा। सिंगल-विंडो पोर्टल के जरिए आवेदकों अपनी सुविधा के अनुसार चार्जर लगाने का समय निर्धारित कर सकते हैं।
बिजली का चार्ज
उपभोक्ता प्री-पेड मीटर सहित नए विद्युत कनेक्शन का विकल्प भी चुन सकते हैं ताकि कम ईवी टैरिफ का लाभ उठाया जा सके। वे मौजूदा विद्युत कनेक्शन का उपयोग जारी रखना भी चुन सकते हैं। दिल्ली सरकार ने इन ईवी चार्जिंग पॉइंट्स से खपत होने वाली बिजली का चार्ज 4.5 रुपये प्रति यूनिट तय किया है।

कितनी जगह लगेगी
EV Charging
ऐसे चार्जर को लगाने के लिए बहुत कम जगह की जरूरत होती है। LEV AC चार्जर के लिए एक वर्ग फुट और AC 001 चार्जर के लिए दो वर्ग फुट जगह चाहिए होती है। ये दोनों चार्जर वॉल माउंटेड होंगे। DC-001 चार्जर को दो वर्ग मीटर की जगह और दो मीटर ऊंचाई वाली जमीन पर लगाए जा सकते हैं।
'देश में पहली ऐसी पहल'
Electric Car
- फोटो : Unsplash
दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) की वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह ने दावा किया कि मॉल, ऑफिस, रेजिडेंशियल सोसाइटी और कॉलेजों में निजी चार्जर लगाने के लिए इस तरह की सिंगल विंडो सुविधा देश में पहली ऐसी पहल है।
गहलोत ने इससे सहमति जताते हुए कहा, "भारत में पहली बार ईवी चार्जर स्थापित करने के लिए इस तरह की एक सुविधाजनक प्रक्रिया विकसित की गई है।" उन्होंने कहा कि चार्जर्स की व्यापक स्थापना के साथ, "ईवी चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच के मामले में दिल्ली दुनिया का सबसे अच्छा शहर बन जाएगा।"