फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Deadline increased in Uttar Pradesh to install high security registration plate

वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की बढ़ी आखिरी तारीख, ये है नई डेडलाइन

Fri, 23 Oct 2020 11:49 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 23 Oct 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Deadline increased in Uttar Pradesh to install high security registration plate
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने को लेकर शासन काफी सख्त हो गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में रह रहे वाहन मालिकों को थोड़ी राहत मिली है। दरअसल यहां एचएसआरपी लगवाने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश में एक दिसंबर तक हर हाल में वाहन मालिकों को एचएसआरपी लगवाना होगा। 
विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की आखिरी तिथी 19 अक्तूबर तय की गई थी, जिसे अब बढ़ा कर 30 नवंबर तक कर दिया गया है। यानी वाहन मालिकों को किसी भी हाल में 30 नवंबर तक अपने वालनों में एचएसआरपी लगवाना होगा। इसके बाद ऑन लाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन के इस फैसले से कॉमर्शियल वाहन मालिकों से लेकर निजी वाहन मालिकों तक को बड़ा राहत मिली है। दरअसल एचएसआरपी की ऑन लाइन बुकिंग को लेकर प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। जैसे पोर्टल पर उन वाहन कंपनियों के नाम नहीं दिए गए हैं, जो अब भारत में बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद हो चुकी कंपनियों के वाहन में कैसे लगेगा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

Deadline increased in Uttar Pradesh to install high security registration plate
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने में उन सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, जिनके वाहन को बनाने वाली कंपनियां अब बंद हो चुकी हैं। दरअसल मित्सुबिशी, देवू मटीज और शेवरले जैसी कई कार कंपनियां अब भारत में बंद हो चुकी हैं। ऐसे में इनके ग्राहकों के सामने इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके वाहनों में आखिर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगेगा कैसे?
 

एचएसआरपी को लेकर वाहन मालिक परेशान

Deadline increased in Uttar Pradesh to install high security registration plate
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
वाहन मालिकों का कहना है कि वेबसाइट पर इन कंपनियों का नाम नहीं आ रहा। ऐसे में वे ऑनलाइन एचएसआरपी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। वाहन मालिकों की परेशानी इसलिए भी बढ़ रही है, क्योंकि उनके सवालों का जवाब प्रशासन के पास भी नहीं है। कुछ लोग इस मामले में आरटीओ में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि अधिकारियों की तरफ से इस मामले पर बस एक ही बात कही जा रही है कि जल्द इसको लेकर इंतजाम किया जाएगा।

एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?

Deadline increased in Uttar Pradesh to install high security registration plate
फाइल फोटो - फोटो : PTI
अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की जल्द शुरू हो सकती है होम डिलीवरी

Deadline increased in Uttar Pradesh to install high security registration plate
फाइल फोटो - फोटो : PTI
इससे पहले दिल्ली में वाहन मालिकों के घर जल्द हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की होम डिलीवरी शुरू हो सकती है। बता दें कि एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टिकर लगवाने में लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अभी नई बुकिंग पर रोक लगा रखी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आदेश दिया है कि एचएसआरपी और स्टिकर लगवाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द आसान किया जाए। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल कमिश्नर (यातायात) ने नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनियों से होम डिलीवरी शुरू करने को लेकर बात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed