{"_id":"58be45b14f1c1bc04fdc3e69","slug":"datsun-gave-special-offer-on-international-women-s-day-for-women-buyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुमेन्स डे पर एक कार कंपनी का खास तोहफा, 8000 रुपये की दी छूट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
वुमेन्स डे पर एक कार कंपनी का खास तोहफा, 8000 रुपये की दी छूट
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
डैटसन ने महिला दिवस पर महिलाओं को नमन
- फोटो : Nissan india
डैटसन इंडिया ने एक स्पेशल ऑफर महिला दिवस पर निकाला है। अगर 8 मार्च को कोई भी महिला डैटसन रेडी गो कार खरीदती है तो उसे 8000 रुपये का अतिरिक्त छूट कंपनी देगी। यह ऑफर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में कंपनी ने निकाला है।
विज्ञापन
इसके साथ ही डैटसन ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए एक ऑनलाइन कैंपेन #DrivenByHer भी शुरू किया है। इस कैंपेन को कंपनी सोशल मीडिया पर प्रमोट भी कर रही है। इस कैंपेन में यह बताने की एक पुरुष द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे सम्मान को प्रदर्शित किया है। डैटसन रेडी गो एक एंट्री लेवल हैचबैक कार है जिसकी कीमत 2.38 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली से शुरू होती है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नेटवर्क एंड कंज्यूमर रिलेशन्स के वाइस प्रेसीडेंट सतिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि," अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्व के साथ उन महिलाओं को नमन करते हैं जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से समाज को एक दिशा दी है। इस अवसर को और यादगार बनाने के लिए हम महिलाओं के लिए एक विशेष ऑफर लेकर आए हैं। यह ऑफर उन महिला ग्राहकों के लिए है जो अपनी पहली कार खरीदने का सपना पूरा करने की सोच रही हैं। जितनी महिलाएं ड्राइव करना शुरू करेंगी हमारा समाज उतना ही और सशक्त होगा। हम महिला दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हैं।"
विज्ञापन