फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   D. Krishna Kumar of Mysore, who is currently being called Shravan Kumar, has been given the Mahindra KUV100 by Anand Mahindra as a gift.

मां को तीर्थ यात्रा कराने के लिए बेटे ने छोड़ी नौकरी, स्कूटर से कराई 57000 किलोमीटर की सैर, आनंद महिंद्रा भी हुए कायल

Thu, 01 Oct 2020 11:11 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 01 Oct 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
D. Krishna Kumar of Mysore, who is currently being called Shravan Kumar, has been given the Mahindra KUV100 by Anand Mahindra as a gift.
डी कृष्ण कुमार और आनंद महिंद्रा - फोटो : Amar Ujala
पिछले साल एक खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें एक बेटे ने अपनी 70 साल की मां को बजाज चेतक स्कूटर पर बैठा कर 57,000 किलोमीटर की यात्रा कराई थी। एक बार फिर वही बेटा सुर्खियों में है। हम बात कर रहे हैं डी कृष्ण कुमार की, जिन्हें इन दिनों सोशल मीडिया पर कलियुग का 'श्रवण कुमार' नाम से पहचाना जा रहा है। 
विज्ञापन

 

मां को तीर्थ यात्रा कराने के लिए बेटे से छोड़ी नौकरी

दरअसल 39 साल के डी कृष्ण कुमार ने अपनी मां को तीर्थ यात्रा कराने के लिए नौकरी छोड़ने का फैसला किया और बजाज चेतक से उन्हें तीर्थयात्रा कराने निकल पड़े। बेटे के इस निस्वार्थ सेवा को पूरे देश ने सराहा। कुमार की कहानी ने जिसने भी सुनी वो उनका कायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने तोहफे में दी कार

कुमार की कहानी सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई तो आनंद महिंद्रा का इस पर ध्यान गया, जिसके बाद उन्होंने कुमार को तोहफे में नई Mahindra KUV100 देने का फैसला किया। 

18 सितंबर 2020 को महिंद्रा कंपनी की तरफ से कुमार को मैसूर इंडियन गैरेज से एक नई Mahindra KUV100 दी गई। इस दौरान कुमार की मां भी मौजूद थीं। नई कार के मिलने के बाद कुमार ने अपनी मां को चामुंडेश्वरी मंदिर में प्रार्थना करने के लिए भेजा। 

विज्ञापन

30 साल तक नहर खोदने वाले लौंगी भुईंयां के आनंद महिंद्रा हुए फैन

इससे पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गया के लौंगी भुईंयां नाम के किसान को एक ट्रैक्टर देने की पेशकश की थी, जिसे ट्विटर पर यूजर्स की तरफ से काफी सराहा गया। बता दें कि लौंगी भुईंयां ने अकेले अपनी मेहनत के दम पर तीस साल तक लगातार खुदाई कर के करीब तीन किलोमीटर लंबी नहर तैयार की। 

दरअसल ट्विटर पर रोहिन कुमार नाम के एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, "गया के लौंगी माँझी ने अपने ज़िंदगी के 30 साल लगा कर नहर खोद दी। उन्हें अभी भी कुछ नहीं चाहिए, सिवा एक ट्रैक्टर के। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर उन्हें एक ट्रैक्टर मिल जाए तो उनको बड़ी मदद हो जाएगी।" इस ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed