{"_id":"5f36a1468ebc3e3cdb4e056e","slug":"customers-will-get-a-gift-voucher-of-rs-6000-on-online-purchase-of-electric-vehicles-from-okinawa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Okinawa के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 6000 रुपये का मिलेगा गिफ्ट वाउचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Okinawa के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 6000 रुपये का मिलेगा गिफ्ट वाउचर
Fri, 14 Aug 2020 08:05 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 14 Aug 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Okinawa workers assembling an e-scooter (सांकेतिक)
- फोटो : Okinawa
दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली Okinawa इस फेस्टिव सीजन ग्राहकों को गिफ्ट वाउचर दे रही है। दरअसल 'मेक इन इंडिया' के तहत इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली Okinawa ने हाल ही में ऑन लाइन बिक्री शुरू की थी। अब कंपनी ग्राहकों को रिझाने के लिए ऑन लाइन खरीदारी पर 6,000 रुपये तक की कीमत का फ्री गिफ्ट वाउचर दे रही है। यानी जब आप Okinawa के इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खरीदेंगे तो आपको 6000 रुपये तक की कीमत का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। हालांकि, इस गिफ्ट वाउचर के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यह वाउचर आपको वाहन की डिलीवरी के साथ सीधे आपके घर मिलेगा।
विज्ञापन
इससे पहले ओकिनावा ने घोषणा की थी कि उसने एक महीने के अंदर 1000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। कंपनी ने देशभर में अपने 350 से अधिक डीलरों में से कार्यरत 60-70 फीसदी टच प्वाइंट से इस बिक्री संख्या को हासिल किया था। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद ओकिनावा ने 11 मई, 2020 को अपने डीलरशिप्स का फिर से परिचालन शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद पहले ही महीने में एक हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री को कंपनी एक बड़ी सफलता मान रही। कंपनी का कहना था कि कोरोना के चलते सभी सुरक्षा इंतजाम को अपनाया जा रहा है, जिनमें 25 फीसदी वर्किंग स्टाफ से लेकर समय की पाबंदी शामिल है।
ओकिनावा का कहना था कि अभी डीलरशिप पूरी तरह से कार्यरत नहीं हैं। ऐसे में 1000 इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कोरोना काल में कंपनी ने डीलर मार्जिन को 8 प्रतिशत से बढ़ा कर 11 प्रतिशत करने की घोषणा की, जिससे कंपनी के डीलर नेटवर्क अधिक मुनाफा कमा सकें।
ओकिनावा का कहना था कि अभी डीलरशिप पूरी तरह से कार्यरत नहीं हैं। ऐसे में 1000 इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कोरोना काल में कंपनी ने डीलर मार्जिन को 8 प्रतिशत से बढ़ा कर 11 प्रतिशत करने की घोषणा की, जिससे कंपनी के डीलर नेटवर्क अधिक मुनाफा कमा सकें।