फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Customers can save up to Rs 43000 on the Honda H'Ness CB 350 finance scheme.

मात्र 4999 रुपये की शुरुआती EMI पर घर लाएं H'Ness CB 350, करें 43000 रुपये तक की भारी बचत

Fri, 30 Oct 2020 07:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 30 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Customers can save up to Rs 43000 on the Honda H'Ness CB 350 finance scheme.
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) अपनी नई Honda H'Ness CB 350 रेट्रो-मोटरसाइकिल पर ग्राहकों को 43,000 रुपये तक की बचत करने का विकल्प दे रही है। कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है, जहां ग्राहकों को इस मोटरसाइकिल की ऑन-रोड कीमत पर 100 फीसदी तक का फाइनेंस मिल रहा है। कंपनी की तरफ से इस बाइक पर ग्राहकों को 5.6 फीसदी की ब्याज दर देना होगा। इस फाइनेंस स्कीम के जरिए ग्राहक 43,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 4,999 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले कंपनी ने Honda H'Ness CB 350 रेट्रो-मोटरसाइकिल की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी थी। हाल ही में कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से  H'Ness CB350 को डिस्पैच करना शुरू किया था। होंडा ने इसका पहला मॉडल 19 अक्तूबर को रोलआउट किया था।  

बता दें कि रेट्रो स्टाइल वाली CB350 बाइक्स की भारत में होंडा के बिगविंग नेटवर्क के जरिए बिक्री हो रही है। ग्राहक इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। 

भारतीय बाजार में Honda H'Ness CB 350 का Royal Enfield Classic 350, Jawa Motorcycles और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

  • Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Honda H'Ness CB 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • Honda H'Ness CB 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।



 
विज्ञापन

सस्पेंशन

  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं।


ब्रेक

  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed