फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   customers can book audi, bmw and mercedes benz for self drive car service on ola app

अब खुद ड्राइव कर सकेंगे ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज, यह कार कंपनी ला रही बड़ा प्लान

Tue, 23 Apr 2019 08:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 23 Apr 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
customers can book audi, bmw and mercedes benz for self drive car service on ola app
Audi A4 3.0 TDI - फोटो : सांकेतिक

सेल्फ ड्राइव कारें पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लोग अब ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज को एप पर बुकिंग करके खुद ड्राइविंग का मजा ले सकेंगे। स्मार्टफोन एप एग्रीगेटर कंपनी ओला लक्जरी कार बनाने वाली कंपनियों ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन

 

3500 करोड़ का निवेश करने की योजना

customers can book audi, bmw and mercedes benz for self drive car service on ola app
ola

अगर ओला की इन कंपनियों के साथ बातचीत सफल रहती है, तो ओला सेल्फ ड्राइव ऑप्शन के तहत यूजर ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें खुद चला सकेंगे। देश में इन दिनों सेल्फ ड्राइव ऑप्शन में दो कार कंपनियां ZoomCar और Drivezy काफी पॉपुलर हैं। ओला का कहना है कि सेल्फ कार ड्राइविंग के बिजनेस पर वह 3500 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है। हालांकि ओला यह सर्विस कब शुरू करेगी, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरु में सेल्फ ड्राइव सर्विस शुरू

ओला ने फिलहाल टेस्टिंग के लिए बेंगलुरु में सेल्फ ड्राइव सर्विस शुरू कर दी है, जिसके बाद इसे पूरे देश में लान्च किया जाएगा। ओला ने अपनी एप पर ग्राहकों को पहले ही लग्जरी कैब बुक करने की सुविधा दे रखी है। लेकिन सेल्फ ड्राइव सर्विस में ग्राहक ड्राइवर के बिना कार चला सकेंगे। जूमकार पहले ही अपने ग्राहकों को लग्जरी कारों मर्सिडीज बेंज ए-क्लास हैचबैक और बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज सेडान को ड्राइव करने की सेवा दे रहा है।    
 

विज्ञापन

सेल्फ ड्राइव कारों की डिमांड में बढ़ोतरी

वहीं देश में सेल्फ ड्राइव कारों की डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है। जूमकार पहले ही महिन्द्रा की इलेक्ट्रिक कार E20 से लेकर महिन्द्रा एक्सयूवी 500 जैसी कारों को सेल्फ ड्राइविंग के लिए उपलब्ध कराता है। यह फीचर उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो कभी कभार ड्राइविंग करना पसंद करते हैं और बड़ी कारें ड्राइव करके आउटस्टेशन ट्रिप पर जाना चाहते हैं। वहीं वे लोग, जो शहरी सड़कों पर गाड़ी चलाना पसंद करते हैं उनके लिए मारुति स्विफ्ट जैसी हैचबैक चला सकते हैं।
 

कार सबस्क्रिप्शन मॉडल हो रहा पॉपुलर

इसके अलावा ZoomCar और Drivezy अब कार सबस्क्रिप्शन मॉडल लेकर आई हैं। इसके तहत ग्राहक ईएमआई की तरह मंथली रेंटल पर कार किराये पर ले सकते हैं। इस प्लान का फायदा यह है कि वे कभी भी कार सरेंडर करके दूसरी कार ले सकते हैं। संभव है कि ओला भी भविष्य में कार सबस्क्रिप्शन सर्विस लेकर आए।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed