{"_id":"5f1197978ebc3e639c3c24fb","slug":"credr-is-offering-four-free-services-and-12-months-warranty-on-its-used-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंड हैंड बाइक्स पर ये कंपनी दे रही है 4 फ्री सर्विस और 12 महीनों की वारंटी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सेकेंड हैंड बाइक्स पर ये कंपनी दे रही है 4 फ्री सर्विस और 12 महीनों की वारंटी
Fri, 17 Jul 2020 05:50 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
CredR
- फोटो : CredR
क्रेडआर अपनी हर यूज्ड दो-पहिया वाहन (टू-व्हीलर) पर 12 महीनों की वारंटी दे रही है। बता दें कि क्रेडआर यूज्ड टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर के तहत अब हर यूज्ड टू-व्हीलर के इंजन या गियर बॉक्स में किसी भी नुकसान पर 100 फीसदी का कवर मिलेगा।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि इस वारंटी में इंजन और गियर बॉक्स के लगभग 40 जरूरी पुर्जों को कवर किया जाएगा। इस दौरान कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को इस वारंटी के कारण एक साल में 12,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि क्रेडआर की तरफ से दिए जा रहे 12 महीनों की वारंटी में टू-व्हीलर की चार जरूरी सर्विसेज भी शामिल हैं। ग्राहकों को ये सेवाएं कंपनी की आधिकारिक सर्विस सेंटर्स पर दी जाएंगी।
विज्ञापन
क्रेडआर के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर शशिधर नंदीगम ने कहा, "क्रेडआर एक फुलस्टेक व्यापार है, जो बड़े पैमाने पर मेकैनाइज्ड रीफर्बिशमेंट सेंटर संचालित करता है और टू-व्हीलर्स को बेचने से पहले रीफर्बिश करने के लिए कुशल ऑटो विशेषज्ञों की सेवाएं लेता है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे रीफर्बिश्ड टू-व्हीलर्स की गुणवत्ता हमें हमारे ग्राहकों को छह से 12 महीनों की गारंटी देने का विश्वास देती है, जो कोई अन्य कंपनी नहीं दे सकती।"
क्रेडआर के मुताबिक लॉकडाउन-1 से अनलॉक-1 के बीच कंपनी के वाहनों की मांग में 200 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें कि क्रेडआर ने हाल ही में ऑनलाइन बुकिंग और कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी फीचर शुरू किया है। इस सेवा के तहत बाइक खरीदने के लिए ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राइक बाइक को अपने घर भी मंगा सकते हैं। कंपनी बाइक के साथ पेपर ट्रांसफर कराने के साथ बीमा की सुविधा भी दे रही है।
दरअसल कोरोना काल में बाइक और स्कूटर की बिक्री में तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में सेकेंड हैंड वाहनों की बिक्री करने वाली कंपनियां भी ग्राहकों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।