फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   credit rating agency moody's global auto sales forecast 2020 international credit rating agency moody's global credit rating agency moody's automobile industry analysis moody's credit rating automobile industry after lockdown global economy

कोरोना की वजह से दुनियाभर में ऑटो बिक्री में आएगी 20 फीसदी की गिरावट, मूडीज की रिपोर्ट

Wed, 13 May 2020 04:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 May 2020 04:22 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज की इन्वेस्टर सर्विस ने बुधवार को वैश्विक ऑटो बिक्री के लिए अपने 2020 आउटलुक को 20 फीसदी तक घटा दिया क्योंकि कोरोना वायरस महामारी की प्रकोप के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था को देखना का नजरिया बदल गया है।

विज्ञापन
credit rating agency moody's global auto sales forecast 2020 international credit rating agency moody's global credit rating agency moody's automobile industry analysis moody's credit rating automobile industry after lockdown global economy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एजेंसी ने कहा कि उसे आशंका है कि वैश्विक ऑटो बिक्री 2020 में 20 फीसदी घट जाएगी, जो कि उसके पिछले 2.5 फीसदी की गिरावट के अनुमान से अधिक है। 
विज्ञापन


मूडीज ने इस क्षेत्र पर "नकारात्मक" दृष्टिकोण बनाए रखा और कहा कि उसकी उम्मीद के अनुसार वर्ष 2021 में 11.5 फीसदी की वृद्धि के साथ वैश्विक बिक्री में सुधार हो सकता है। 

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा, "अगले साल से, ऑटोमोबाइल सेक्टर में मांग में तेजी आने की संभावना है, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी होगी। हम 2022 में बिक्री के वृद्धि में इकाई अंकों की उम्मीद करते हैं, जिससे कुल वैश्विक यूनिट की बिक्री लगभग 85 मिलियन से 88 मिलियन यूनिट तक होगी। फिर भी यह 2019 में 90.2 मिलियन यूनिट्स की बिक्री के स्तर से कम है, और 2017 में 95.3 मिलियन यूनिट्स के उच्चतम स्तर से बहुत कम है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी ने दुनिया के सबसे बड़े बाजार चीन के लिए वर्ष 2020 के लिए अपने बिक्री पूर्वानुमान को बरकरार रखा, और इस वर्ष ऑटो यूनिट की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट की आशंका है। चीन के बाजार में ऐसे संकेत है कि "पहली तिमाही में तेज गिरावट के बाद, मांग स्तर सामान्य पर लौटने लगी है।" 
विज्ञापन

एजेंसी ने कहा, "2020 की दूसरी छमाही के दौरान बिक्री वृद्धि में सुधार के बाद, हम उम्मीद करते हैं कि 2021 में चीनी ऑटो सेक्टर में बिक्री 2.5 फीसदी बढ़ेगी।" 

मूडीज ऑटो विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक स्थिर दृष्टिकोण पर लौटने की संभावना देखता है, क्योंकि वैश्विक ऑटो बिक्री अगले 12 से 18 महीनों में कम से कम 1 फीसदी बढ़ सकती है। एक स्थिर दृष्टिकोण में मूल्य निर्धारण में सुधार और कम से कम स्थिर क्षमता के उपयोग की भी आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed