फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   covid-19 sweden strategy sweden coronavirus strategy Corona cab drivers collecting Covid-19 swab in Sweden coronavirus latest news

स्वीडन में कोविड-19 स्वैब इकट्ठा कर रहे हैं 'कोरोना कैब ड्राइवर'

Fri, 27 Nov 2020 02:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2020 02:09 PM IST
सार

स्वीडन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6,555 है, जो कि इसके पड़ोसी देशों की तुलना में प्रति व्यक्ति की दर से बहुत अधिक है, हालांकि कुछ बड़े यूरोपीय देशों की तुलना में कम है।
 

विज्ञापन
covid-19 sweden strategy sweden coronavirus strategy Corona cab drivers collecting Covid-19 swab in Sweden coronavirus latest news
Taxi Cab - फोटो : For Reference Only

विस्तार

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के उपनगरीय इलाके में टैक्सी ड्राइवर लार्स-गोरान गोरानसन कहते हैं कि हर बार जब वे लेटेक्स के दस्ताने पहन रहे होते हैं और कोविड-19 जांच के लिए कुछ समय पहले ही लिए गए नमूने को पकड़ते हैं, तो हर बार थोड़ा चिंतित महसूस करते हैं। 

विज्ञापन


55 वर्षीय गोरानसन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह काम करने का एक सुरक्षित तरीका है, लेकिन हां, मैं वायरस से घबरा गया हूं।" वे उन 1,000 से ज्यादा "कोरोना कैब ड्राइवरों" में से एक हैं, जो अब घरों और लेबोरेटरी कलेक्शन प्वाइंट के बीच कोविड-19 के स्वैब पहुंचाने का काम कर अपना पेट पाल रहे हैं। 

विज्ञापन

महामारी शुरू होने के बाद से, निजी भाड़े की टैक्सी फर्मों ने ढाई लाख से ज्यादा कोविड-19 परीक्षणों का होम-डिलीवरी और संग्रह किया है। इस पहल में स्टॉकहोम में कोविड जांच के दौरान प्रभावी रूप से कैब ड्राइवरों की अहम भूमिका रही है। 

इस काम ने महामारी के दौरान घर चलाने के लिए संघर्ष कर रहे कैब ड्राइवरों को आर्थिक जीवनरेखा बन कर सहारा दिया है। इससे ड्राइवरों को उस समय तक का सहारा मिल गया है जब तक स्वैब की बजाय लोग एक बार फिर से उनके मुख्य यात्री नहीं बन जाते हैं। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत कैब ड्राइवरों को प्रति घंटे 320 क्राउन (37 डॉलर यानी 2734 रुपये) मिलते हैं, जो सेंट्रल स्टॉकहोम में एक मानक यात्रा से थोड़ा ज्यादा ही है। इन कैब ड्राइवरों में ज्यादातर अप्रवासी हैं जो देश की अनिश्चित श्रमिक बाजार का हिस्सा हैं। 

स्वीडन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस साल के शुरुआत में राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू किया था। शुरुआत में यहां कोविड परीक्षण की रफ्तार धीमी थी, लेकिन गर्मियों में इतने अपने प्रयासों को तेज कर दिया।

विज्ञापन

यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6,555 है, जो कि इसके पड़ोसी देशों की तुलना में प्रति व्यक्ति की दर से बहुत अधिक है, हालांकि कुछ बड़े यूरोपीय देशों की तुलना में कम है।

गोरानसन की दैनिक कार्य दिनचर्या में अब पैक किए गए स्वैब को इकट्ठा करने के लिए डोरमैट्स पर घुटने टेककर झुकना और सैनेटाइजर से अपनी हथेलियों को आराम से मलना शामिल हो गया है।

आमतौर पर, लोगों को "कोरोना कैब ड्राइवर" के घर पहुंचने के 24 घंटों के भीतर अपने कोविड जांच के नतीजे मिल जाते हैं, जिन्हें वे शायद देख भी नहीं सकते, क्योंकि नजदीकी संपर्क से बचना इस पिक-अप का उद्देश्य है। 

गोरानसन को स्वीडन की महामारी के खिलाफ लड़़ाई में मदद करने पर गर्व है। वह कहते हैं कि तेजी से परीक्षण वायरस पर अंकुश लगाने में मदद कर सकता है, लेकिन उन्हें इंसानी संपर्क की कमी बहुत ज्यादा खल रही है।

उन्होंने कहा, "आम तौर पर यह एक बहुत ही सामाजिक कार्य है। मैं लगभग 20 वर्षों से टैक्सी चला रहा हूं और इसका सबसे अच्छा हिस्सा लोगों से मिलना रहा है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed