फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   covid 19 cab service launched in chandigarh kunal malik inspired by pm narendra modi call for aatm nirbhar bharat abhiyan atmanirbhar bharat app innovation challenge

कोविड-19 मरीजों के लिए शुरू की अनोखी कैब सर्विस, पीएम मोदी की 'आत्मनिर्भर भारत' की अपील से मिली प्रेरणा

Tue, 08 Sep 2020 02:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2020 02:10 PM IST
सार

मरीज कैब के लिए Desh सेंटर्स पर कॉल कर सकते हैं। जिसके बाद पीपीईई किट पहना हुआ ड्राइवर तीन मिनट के अंदर अपने घर पर पहुंच जाएगा और वाहन में एक विभाजन भी बनाया गया। 

विज्ञापन
covid 19 cab service launched in chandigarh kunal malik inspired by pm narendra modi call for aatm nirbhar bharat abhiyan atmanirbhar bharat app innovation challenge
Covid-19 Cab Service - फोटो : Amar Ujala (For Representation Only)

विस्तार

चंडीगढ़ के एक व्यवसायी कुणाल मलिक ने कोविड-19 मरीजों के लिए एक अनोखी ड्राइवर-फ्रेंडली कैब सर्विस शुरू की है। मलिका को पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान से प्रेरणा मिली। 
विज्ञापन

कॉल सेंटर में कॉल कर मंगाएं कैब
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, मरीज कैब के लिए Desh सेंटर्स पर कॉल कर सकते हैं। जिसके बाद पीपीईई किट पहना हुआ ड्राइवर तीन मिनट के अंदर अपने घर पर पहुंच जाएगा और वाहन में एक विभाजन भी बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैब में मिलती है यह सुविधा
उन्होंने कहा, "हम कोविड-19 मरीजों के लिए स्पेशल कैब प्रदान करते हैं। मरीजों के परिवार के सदस्य उनके लिए विशेष कैब के लिए हमारे केंद्रों पर कॉल कर सकते हैं। हमारी कंपनी कोविड-19 मरीजों को कैब प्रदान करती है, जिसमें ड्राइवर पीपीई सूट पहनते हैं और यह कैब एक विभाजन वाले होते हैं। हम सुरक्षा के लिए ड्राइवरों को मास्क, फेस शील्ड और हैंड सैनिटाइजर भी देते हैं।" 
 
विज्ञापन

ड्राइवर-फ्रेंडली है सर्विस
ड्राइवरों को दिए जाने वाले फायदों की ओर इशारा करते हुए, उन्होंने कहा, "हमारा ऑपरेशन अन्य कैब सर्विस से पूरी तरह से अलग है। हमारी सर्विस ड्राइवर-फ्रेंडली है। हम सिर्फ न्यूनतम राशि लेते हैं, इसलिए अधिकतम लाभ उनके लिए उपलब्ध है।" 

आत्मनिर्भर भारत एप इनोवेशन चैलेंज 
30 अगस्त को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न एप की प्रशंसा की जो "आत्मनिर्भर भारत एप इनोवेशन चैलेंज" में शामिल हुए थे, जो लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और एक आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन रहे हैं।

उन्होंने अपने हर महीने प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा था, "हर कोई भारतीयों की नवाचार करने और समाधान पेश करने की क्षमता में विश्वास करता है और जब समर्पण और करुणा की भावना होती है तो यह असीम हो जाता है। इस महीने की शुरुआत में, देश के युवाओं को एक एप इनोवेशन चैलेंज दिया गया था।"  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed