फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   covid 19 awareness cororna car in hyderabad k sudhakar sudha cars museum sudha car museum hyderabad corona sweet kolkata

कोरोना 'हेलमेट', 'मिठाई' के बाद अब आई कोरोना 'कार', 6 पहियों वाली कार देखकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 09 Apr 2020 12:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2020 12:45 PM IST
सार

Covid 19 (कोरोना वायरस) का नाम सुनते ही लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। क्या छोटा, क्या बड़ा आलम यह है कि आज हम किसी की जुबां पर इसकी चर्चा रहती है। लेकिन इस जानलेवा वायरस के बारे में सतर्क रहकर हम अपनी ही नहीं दूसरों की भी जान बचा सकते हैं। इसी सोच को साकार करने के लिए अब कोरोना कार सड़कों पर घूम रही है।  
 

विज्ञापन
covid 19 awareness cororna car in hyderabad k sudhakar sudha cars museum sudha car museum hyderabad corona sweet kolkata
Corona car - फोटो : Social Media

विस्तार

अब हैदराबाद की सड़कों पर कोरोना कार घूम रही है। इस खतरनाक वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कोरोनोवायरस मॉडल की कार बनाई गई है। और इसे बनाया है हैदराबाद के निवासी के. सुधाकर ने जो आपकी कल्पना के परे अजीब आकार वाली कारों को बनाने के लिए मशहूर हैं। सुधाकर ने बुधवार को इस नई कार का अनावरण किया।
विज्ञापन


के. सुधाकर हैदराबाद में एक विचित्र संग्रहालय चलाते हैं और इसका नाम है सुधा कार। वे सुधा कार म्यूजियम के मालिक भी हैं। 

कार का इंजन
यह कार वन सीटर है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है। कार में छह पहिये और एक फाइबर बॉडी है। यह करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। 

सुधाकर ने बताया कि कार को बनाने में 10 दिन लगे। उन्होंने यह भी कहा- उम्मीद है कि मैं इससे जागरुकता फैला सकता हूं। साथ ही लोगों को घर में रहने के लिए समझा सकता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधाकर इस कार को बनाने के मकसद के बारे में बताते हैं कि आखिर उन्होंने यह कार क्यों बनाई। वे कहते हैं कि कोरोनावायरस के बारे में लोगों को जागरूक बनाना उनका उद्देश्य है, ताकि लोग अपने घरों ही रहे। वे इस 'कोरोना कार' के जरिए लोगों को जानलेवा कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। 



सुधाकर कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद करने के लिए हैदराबाद पुलिस को यह कार दान करने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन

कोरोना मिठाई
पश्चिम बंगाल में बनाई गई कोरोना मिठाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। कोलकाता में एक मिठाई दुकानदार ने कोरोना वायरस के जैसी दिखनी वाली मिठाई बनाई। दुनिया में भले ही कोरोना वायरस का प्रकोप और डर फैला हुआ है लेकिन कोलकाता के लोगों को यह मिठाई खूब पसंद आई। 

मिठाई दुकान को मिली छूट
बंगाल सरकार ने लॉकडाउन के दौरान मिठाई दुकानों को हर दिन 4 घंटे के लिए खोलने की छूट दी थी। पूरे राज्य में दोपहर 12 से 4 के बीच मिठाई दुकानें खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि मिठाई दुकान में 2 से ज्यादा कर्मचारी नहीं होंगे। दुकानदारों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।  

कोरोना हेलमेट 
कुछ दिनों पहले एक शख्स ने कोरोना हेलमेट बनाई थी। कानपुर के एक युवा ने कोरोना वायरस से बचने के लिए एक विशेष सेफ्टी किट तैयार की थी। यह किट हेलमेट जैसी पहनी जा सकेगी। फील्ड में काम करने वाले डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस सेफ्टी कवच पहनकर आसानी से काम कर सकेगी। कोरोना हेलमेट बनाने का मकसद लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करना था। 

सुधाकर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया
सुधाकर ने इससे पहले भी अपने अनोखे वाहनों के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा ट्राइसाइकिल डिजाइन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया है। 

पिंजरे वाली कार
इससे भी पहले उन्होंने एक पिंजरे वाली कार बनाई थी। इस कार को बनाने का मकसद लोगों को यह संदेश देना था कि वे पक्षियों को पिंजरे में न रखें। 

बनाई कंडोम बाइक
सुधाकर सामाजिक संदेशों को देने के लिए नए-नए प्रयोग करने से नहीं हिचकते। एड्स बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए उन्होंने कंडोम बाइक बनाई थी। इतना ही नहीं धूम्रपान छोड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्होंने एक सिगरेट बाइक बनाई थी। 

हेलमेट कार
सड़क दुर्घटनाओं में लोग अकारण अपनी जान गंवा बैठते हैं। सड़क हादसों में सुरक्षा अपनाकर लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए उन्होंने हेलमेट कार बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया था। 

ये भी इनके नाम
उन्होंने बर्गर, स्टिलेटो, बैग, कैमरा, फुटबॉल और कंप्यूटर के आकार में भी कारें बनाई हैं।

तरह-तरह के आइडिया पर कार बनाने पर सुधाकर कहते हैं कि समाज को कुछ वापस लौटाने का यह उनका खास तरीका है। सुधाकार का कार म्यूजियम सुधा कार हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान के नजदीक स्थित है जहां वे अपनी इस अजीबोगरीब कारों को डिस्प्ले पर रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed