फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   CoronaVirus: tata motors issued advisory to its employees about covid 19

कोरोना वायरस: Tata Motors ने अपने कर्मचारियों को जारी की एडवाइजरी, स्थगित की सभी यात्राएं

Sat, 14 Mar 2020 02:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 14 Mar 2020 02:23 PM IST
सार

अपने कर्मचारियों को जारी एडवाइजरी में कंपनी ने अपनी सभी विदेशी और घरेलू यात्राओं को स्थगित कर दिया है।  

विज्ञापन
CoronaVirus: tata motors issued advisory to its employees about covid 19
टाटा मोटर्स

विस्तार

कोराना वायरस के बढ़ते ममालों के मद्देनजर अब ऑटो कंपनियों ने भी सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। देश की प्रतिष्ठित ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को Covid 19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने अपनी सभी विदेश और घरेलू यात्राओं को स्थगित कर दिया है।  

विज्ञापन

 

ट्रेनिंग सेशंस भी रद्द

कंपनी की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक कंपनी ने सभी विदेश यात्राओं को निलंबित कर दिया है। वहीं घरेलू यात्राओं में सार्वजनिक परिवहन के लिए इस्तेमाल के लिए एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य की मंजूरी की जरूरत होगी। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 20 से ज्यादा सदस्यों वाली सभी बाहरी या अंदरूनी ट्रेनिंग सेशंस को अगले नोटिस जारी होने तक रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल मीटिंग्स पर जोर

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वह वर्चुअल मीटिंग्स पर जोर दें, साथ ही टाटा मोटर्स की साइट्स पर विजिटर्स को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा गभर्वती महिलाओं और ऐसे कर्मचारी जिन्हें गंभीर श्वास संबंधित समस्या है, उन्हें घर से काम करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

जेएलआर के मार्जिन पर असर

हालांकि कंपनी अपने घरेलू कारोबार पर वायरस के प्रभाव को बेहद सीमित तौर पर देखती हैं और हालात पर वह नजदीक से निगरानी रखेगी। वहीं जगुआर लैंड रोवर पर वायरस के पड़े प्रभाव पर कंपनी ने कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना संभव नहीं है, लेकिन यह बात सही कि चीन में बिक्री प्रभावित होने से जेएलआर के मार्जिन पर एक फीसदी की कमी आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed