फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus prevention tips coronavirus prevention measures coronavirus prevention methods coronavirus prevention steps

#LadengeCoronaSe: आंशिक रूप से काम चालू रहने पर कार्यस्थल में बरतें ये जरूरी सावधानियां

Sun, 12 Apr 2020 08:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 12 Apr 2020 08:07 PM IST
सार

Covid 19 (कोरोना वायरस) के प्रकोप को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। मंगलवार 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा है। 13 अप्रैल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को संबोधित करके लॉकडाउन-2 की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
coronavirus prevention tips coronavirus prevention measures coronavirus prevention methods coronavirus prevention steps
Coronavirus Prevention Tips - फोटो : Social Media

विस्तार

लेकिन जिन क्षेत्रों को अत्यावश्क श्रेणी में रखा गया है वहां की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लोगों को काम पर जाना पड़ रहा है। अगर कुछ क्षेत्रों को छूट मिलता है तो उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ कोरोना वायरस को फैलने से रोकना होगा। यहां जानिए ऐसे में किन उपायों को अपना कर सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने चाहिए। 
विज्ञापन
  • काम पर जाते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। बस से यात्रा करते समय भी इसका पालन किया जाना चाहिए। चेहरे पर फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। 
  • विज्ञापन
  • कंपनी में एंट्री के वक्त मुख्य द्वार पर जमीन पर मार्किंग की जानी चाहिए जिससे सामाजिक दूरी बरतने में सहयोग मिले। 
  • मुख्य द्वार पर घुसते समय कर्मचारियों के शरीर का तापमान थर्मल इमेजिंग से रिकॉर्ड किया जाना चाहिए। यहीं नहीं, दिन में फिर दोहराया जाना चाहिए। और सभी कर्मचारियों के शरीर के तापमान का रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

  • कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। 
  • कर्मचारियों के हाथ धोने के लिए कियोस्क बनाए जाने चाहिए, जहां साबुन और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। 
  • कर्मचारियों के लिए सभी सूचना अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराए जाने चाहिए। साथ ही सभी नोटिस को सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए। 

  • कोरोना वायरस की जानकारी देने वाली सामग्री को अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। 
  • प्लांट के मैनेजर को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। 
  • प्लांट में सुपरवायजर को कर्मचारियों को कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी और फेस मास्क पहने की विधियों और निषेध के बारे में सभी कर्मचारियों को बताना चाहिए। 

  • प्लांट में काम के दौरान कर्मचारियों को आपस में कम-से-कम 6 फीट की दूरी बनाए रखनी चाहिए। 
  • फैक्ट्री की कैंटीन में भी सामाजिक दूरी बरतनी चाहिए और खाना परोसने वालों समेत सभी कर्मचारियों को फेस मास्क का उपयोग करना चाहिए। 
  • इसके साथ ही कैंटीन में खाने की जगह पर भी कर्मचारियों को एक दूसरे से दूर बैठकर खाना खाना चाहिए। 
  • कार्यस्थल को विषाणु रहित रखने के लिए इसको साफ सुधरा रखने के साथ ही सैनिटाइज करना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed