फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Coronavirus: MG Motor india started disinfect and deliver program for its customers

कोरोना वायरसः सैनिटाइज होने के बाद ही टेस्ट ड्राइव के लिए आएंगी MG Hector और MG ZS EV

Mon, 23 Mar 2020 02:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 23 Mar 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: MG Motor india started disinfect and deliver program for its customers
MG Hector Showroom - फोटो : Social Media

MG Motor ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश में एक नया ‘डिसइनफेक्ट और डिलीवर’ प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत कारों की डिलीवरी और टेस्ट ड्राइव सैनिटाइज्ड कराने के बाद ही ग्राहकों के घरों तक पहुंचाई जाएं। इसमें गाड़ियों को पहले क्लीन करने के बाद और बाद में डिसइनफेक्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

 

चीनी कार निर्माता कंपनी के मुताबिक उन्होंने गाड़ियों की बुकिंग और डिलीवरी प्रोसेस को भी डिजिटाइज्ड किया है। इसमें ग्राहक Hector और ZS EV की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे और गाड़ी की डिलीवरी सीधे उनके घर पर कर दी जाएगी। कंपनी के कस्टमर कॉन्टैक्ट एग्जीक्यूटिव भी अपना काम घर से ही कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी ने यह भी खुलासा किया है कि उनकी डीलरशिप्स के स्टाफ जरूरी कदम उठाते हुए वर्कशॉप्स और शोरूम्स को पूरी तरह से सैनिटाइज्ड कर रहे हैं। साथ ही कंपनी अपनने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

विज्ञापन

कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर गौरव गुप्ता के मुताबिक इस घड़ी में एक दूसरे का ख्याल रखना मानवता है। एक जिम्मेदार संस्था होने के नाते वे अपने ग्राहकों, डीलर पार्टनर्स, डीलर स्टाफ, एंप्लाइज के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed