फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus india lockdown in india for 21 days automobile industry in india maruti suzuki india

कोरोना का असर Maruti Suzuki पर, मार्च में 32 फीसदी कम हुआ उत्पादन

Wed, 08 Apr 2020 06:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Apr 2020 06:21 PM IST
सार

Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रकोप की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन जैसा बेहद जरूरी कदम उठाया गया। लेकिन इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है। इसमें भी देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी खासी प्रभावित हुई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने शेयर बाजार को बताया है कि मार्च महीने में उत्पादन में 32.05 फीसदी कमी आई है। 

विज्ञापन
coronavirus india lockdown in india for 21 days automobile industry in india maruti suzuki india
Maruti Suzuki Car showroom - फोटो : Social Media

विस्तार

पैसेंजर गाड़ियों का उत्पादन घटा
विज्ञापन

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस साल मार्च में 92,540 वाहनों का उत्पादन किया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 1,36,201 वाहनों का उत्पादन किया था। इस दौरान यात्री वाहनों का उत्पादन साल भर पहले की 1,35,236 यूनिट्स की तुलना में 32.26 फीसदी कम होकर 91,602 यूनिट्स पर आ गया। 

Maruti की मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की ऑल्टो (Alto), एस-प्रेसो (S-Presso), वैगनआर (WagonR), सेलेरियो (Celerio), इग्निस (Ignis), स्विफ्ट (Swift), बलेनो और डिजायर जैसी गाड़ियों के उत्पादन में भी करीब 32 फीसदी की कमी आई है। इस दौरान मार्च 2019 के 98,602 वाहनों की तुलना में उत्पादन घटकर मार्च 2020 में 67,708 वाहनों पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति ने मार्च 2020 में विटारा ब्रेजा, एर्टिगा और एस-क्रॉस जैसे 15,203 यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन किया। यह साल भर पहले के 17,719 वाहनों की तुलना में 14.19 प्रतिशत कम है। इसी तरह, मध्यम आकार के सेडान सियाज का उत्पादन 3,205 वाहनों से कम होकर 2,146 वाहनों पर और हल्के कॉमर्शियल वाहन सुपर कैरी का उत्पादन 965 इकाइयों से कम होकर 938 इकाइयों पर आ गया। बता दें कि कंपनी ने फरवरी में भी उत्पादन में 5.38 प्रतिशत की कटौती की थी। 
विज्ञापन

प्लांट में उत्पादन बंद
गौरतलब है कि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मारुति समेत ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की अन्य कंपनियों ने अपने प्लांट में उत्पादन का कार्य फिलहाल बंद कर दिए हैं। ऐसे में ऑटो विनिर्माण उद्योग संगठन SIAM ने हर दिन 2300 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। 

मारुति सुजुकी का धमाल
देशभर में एक अप्रैल से कड़े ईंधन उत्सर्जन मानक BS6 (भारत स्टेज 6) लागू हो चुका है। इसलिए, अब से सभी कार निर्माता केवल BS6 वाहनों का उत्पादन और बिक्री कर सकते हैं। हालांकि ऐसे कार निर्माता हैं जो इस परिवर्तन के समय में संकट से जूझ रहे हैं। लेकिन  Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) उन कंपनियों में से एक है जिन्होंने आगे की योजना बनाई और लगभग एक साल पहले BS6 वाहनों को बाजार में उतारना शुरू कर दिया था जिसका उसे फायदा मिला है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने नए ईंधन उत्सर्जन मानक के लागू होने की समय सीमा से पहले देश में 7.5 लाख से ज्यादा BS6 मानक वाली गाड़ियां बेच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed