फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus impact on auto sector, retail sale of passenger vehicles down by 25 percent in july 2020

ऑटो सेक्टर की हालत खराब, जुलाई में 25 फीसदी गिरी यात्री वाहन की बिक्री

Tue, 11 Aug 2020 05:07 AM IST
Jeet Kumar ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
coronavirus impact on auto sector, retail sale of passenger vehicles down by 25 percent in july 2020
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना महामारी से प्रभावित जुलाई महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 25.19 फीसदी गिरावट आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को बताया कि इस साल जुलाई महीने में 1,57,373 यात्री वाहन बिके।

विज्ञापन


फाडा ने देशभर के 1,235 आरटीओ से जुटाए आंकड़ों के आधार पर बताया कि जुलाई 2019 में 2,10,377 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। इस साल जुलाई में दोपहिया वाहन भी कम बिके। यह संख्या पिछले साल के 13,98,702 वाहन की तुलना में 8,74,638 वाहन रही।
विज्ञापन



वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पर सबसे ज्यादा असर हुआ और 72.18 फीसदी गिरावट दिखी। पिछले साल जुलाई में जहां 69,338 वाणिज्यिक वाहन बिके थे, इस साल यह संख्या 19,293 ही रही। थ्री-व्हीलर की बिक्री भी 74.33 फीसदी गिरकर 15,132 वाहन रही, जो पिछले साल 58,940 थी। इस तरह, जुलाई में कुल वाहनों बिक्री 36.27 फीसदी गिरकर 11,42,633 इकाई रही। पिछले साल यह संख्या 17,92,879 इकाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून से बेहतर रहा प्रदर्शन : फाडा
फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने बताया कि लॉकडाउन के बाद देशभर में लगातार ढील दी जा रही है। जून के मुकाबले जुलाई में वाहन पंजीकरण संख्या का प्रदर्शन बेहतर रहा। सालाना आधार पर इसमें जल्द ही सुधार की उम्मीद है।


बाजार के मौजूदा वाहनों की मांग की वास्तविक स्थिति नहीं बता पा रहे। ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री सुधर रही है और मानसून बेहतर होने से ट्रैक्टर, छोटे वाणिज्यिक वाहन और मोटरसाइकिल की खपत में इजाफे की उम्मीद है। जुलाई में बिके वाहनों की कुल संख्या में मारुति सुजुकी इंडिया की हिस्सेदारी 50.4 फीसदी रही। ह्यूंडई ने 18.69 फीसदी और टाटा ने 8.1 फीसदी गाड़ियां बेचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed