फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus covid 19 india ventilator breathing for patient anand mahindra automobile company

#LadengeCoronaSe: ऑटो कंपनी महिंद्रा ने 48 घंटे में बनाया वेंटीलेटर प्रोटोटाइप, 10 लाख की चीज 7500 रुपये से कम में मिलेगी

Thu, 26 Mar 2020 05:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2020 05:11 PM IST
सार

कोरोनावायरस महामारी ने कई देशों की अर्थव्यवस्था को पंगु बना दिया है और भारत भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है। इस समय सबसे ज्यादा जरूरत किसी चीज की है तो वो है वेंटिलेटर। घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंदा एंड महिंद्रा) के इगतपुरी और मुंबई प्लांट में स्थित महिंद्रा की टीमों ने घातक कोरोनावायरस से लड़ने के लिए वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप तैयार किया है। 

विज्ञापन
coronavirus covid 19 india ventilator breathing for patient anand mahindra automobile company
Mahindra Team Showing Ventilator Prototype - फोटो : Twitter

विस्तार

समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर वेंटिलेटर बनाने के लिए सोशल मीडिया ट्विटर पर एक संदेश लिखा था। ग्रुप चेयरमैन द्वारा संदेश को ट्विटर पर डालने के महज 48 घंटे के भीतर वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप तैयार कर दिया गया। टीमों का कहना है कि वेंटिलेटर काम कैसे काम करता है, इसके बारे में यह इंटरनेट पर बहुत सारे रिसर्च करने के कारण यह संभव हुआ है। 
विज्ञापन

अब तक टीमें क्या हासिल कर पाई हैं, इस बारे में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन - आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ और अधिक रिसर्च के फीडबैक के आधार पर टीमें अब 3 और प्रोटोटाइप पर काम करेंगी। ये नए वेंटिलेटर प्रोटोटाइप कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की मदद करेंगे। प्रोटोटाइप हल्के और अधिक कॉम्पैक्ट हैं और टीमों का लक्ष्य है कि वो 2 से 3 दिनों के भीतर इस काम को पूरा लेगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि आनंद महिंद्रा ने यह भी कहा कि ये जीवन रक्षक उपकरण जिनकी लागत 5-10 लाख रुपये के बीच होती है, एक बार बनाने के बाद ये केवल 7,500 रुपये से कम में मिलेंगी। 
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक डॉ. पवन के गोयनका ने यह भी खुलासा किया है कि समूह दो बड़े सार्वजनिक उपक्रमों और मौजूदा वेंटिलेटर निर्माता के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि उन्हें डिजाइन को आसान बनाने और क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सके और महिंद्रा की इंजीनियरिंग टीम भी उनके साथ इस काम में जुटी हुई है। 
 

डॉ. गोयनका ने ट्विटर पर यह भी साझा किया कि कंपनी Bag Valve Mask (बैग वाल्व मास्क) वेंटिलेटर के एक ऑटोमैटिक वर्जन पर भी काम कर रही है जिसे आमतौर पर अम्बु बैग के रूप में जाना जाता है। कंपनी उम्मीद कर रही है कि अगले 3 दिनों में आवश्यक मंजूरी के लिए इसका एक प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed