फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus covid 19 india automobile sales in india 2020 fada Supreme Court

कोरोना का असर: BS4 गाड़ियों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट में FADA की याचिका पर नहीं हुई सुनवाई

Wed, 18 Mar 2020 06:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 06:49 PM IST
सार

1 अप्रैल 2020 से देशभर में सिर्फ BS6 इंजन वाली गाड़ियों की बिक्री होगी। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को FADA (फाडा) की याचिका पर फिलहाल सुनवाई से इनकार कर दिया है। बता दें कि फाडा ने कोरोनावायरस के भय को ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री कम होने का कारण बताया था। 

विज्ञापन
coronavirus covid 19 india automobile sales in india 2020 fada Supreme Court
Car Showroom

विस्तार

जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ के सामने इस केस पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने कहा कि इस मामले में फिलहाल सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन


वहीं फाडा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फाडा के अधिकारी जल्द ही इस मामले को सूचीबद्ध करने के लिए रजिस्ट्रार से संपर्क में हैं। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के पहले के आदेश के मुताबिक देश में 1 अप्रैल 2020 से BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन होगा। यानी 1 अप्रैल 2020 से BS4 इंजन वाले वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा। इसलिए देशभर में 31 मार्च के बाद BS4 इंजन की गाड़ियों की बिक्री बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल उद्योग के सबसे बड़े संगठन Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) (फाडा) ने BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले व्हीकल्स की बिक्री पर Coronavirus (कोरोनावायरस)का संकट बताया था। 

फाडा ने इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर BS4 गाड़ियों के पंजीकरण की तारीख 2 महीने आगे तक बढा़ने की अपील की है। फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा कि देश के कई हिस्सों में शोरूम बंद होने और कोरोनावायरस की महामारी के भय से कार और बाइक खरीदना ग्राहकों की प्राथमिकता में नहीं रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed