{"_id":"5e3badf18ebc3ee58c1ea6bc","slug":"coronavirus-auto-expo-2020-health-department-fails-to-test-people-for-coronavirus-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2020: कोरोना वायरस को लेकर पहले दिन हुई ये लापरवाही, अब स्वास्थ्य विभाग ने किया यह दावा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Expo 2020: कोरोना वायरस को लेकर पहले दिन हुई ये लापरवाही, अब स्वास्थ्य विभाग ने किया यह दावा
Thu, 06 Feb 2020 11:40 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
auto expo 2020 coronavirus fear
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से फैले कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। ऑटो एक्सपो में भी चीन समेत अन्य देशों से लोग पहुंचे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तमाम निर्देश जारी किए थे। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बावजूद ऑटो एक्सपो के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखने को मिली। एक्सपो में आने वाले किसी भी व्यक्ति की जांच हीट सेंसर से नहीं की गई। जबकि, बगैर जांच के किसी को एक्सपो के अंदर नहीं घुसने देने का दावा किया था। अब विभाग 7 फरवरी से जांच करने का दावा कर रहा है।
कर्मचारी लोगों को बता रहे हैं कि स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की परेशानी आती है तो प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर संपर्क करें। एक्सपो मार्ट के अंदर तीन जगह ऐसे सेंटर बनाए गए हैं। इनकी जानकारी पंफ्लेट में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत प्रदर्शनी में पहुंचने वाले लोगों की हीट सेंसर से जांच करने की तैयारी की थी। ताकि, अगर किसी व्यक्ति में लक्षण मिले तो उसको गेट पर ही रोका जा सके, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का दावा पहले ही दिन फेल हो गया।
इंडिया एक्सपो मार्ट के किसी भी गेट पर हीट सेंसर से जांच नहीं की गई। लोग बेधड़क अंदर आ रहे थे। मामले का खुलासा होने पर स्वास्थ्य विभाग अब बचाव करने में लगा है। हालांकि, पिछली बार के मुकाबले पहले दिन लोगों की संख्या कम रही। वहीं, विभागीय अफसरों का कहना है कि 7 फरवरी से आम जनता को प्रवेश मिलेगा। तब हीट सेंसर से जांच करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
इंडिया एक्सपो मार्ट के किसी भी गेट पर हीट सेंसर से जांच नहीं की गई। लोग बेधड़क अंदर आ रहे थे। मामले का खुलासा होने पर स्वास्थ्य विभाग अब बचाव करने में लगा है। हालांकि, पिछली बार के मुकाबले पहले दिन लोगों की संख्या कम रही। वहीं, विभागीय अफसरों का कहना है कि 7 फरवरी से आम जनता को प्रवेश मिलेगा। तब हीट सेंसर से जांच करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
सेनेटाइजर से हाथ करें साफ और मास्क लगा लें
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए एक्सपो मार्ट में तीन स्टॉल बनाए हैं। इन पर प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के हाथ पहले सेनेटाइजर से साफ कराए जा रहे हैं। इसके बाद निशुल्क मास्क भी दिया जा रहा है।कर्मचारी लोगों को बता रहे हैं कि स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की परेशानी आती है तो प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर संपर्क करें। एक्सपो मार्ट के अंदर तीन जगह ऐसे सेंटर बनाए गए हैं। इनकी जानकारी पंफ्लेट में दी गई है।
7 फरवरी से जनता ऑटो एक्सपो में आएगी। उस दिन से गेटों पर हीट सेंसर कोरोना वायरस की जांच की जाएगी। इसके बाद भी प्रवेश दिया जाएगा। - डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमओ गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन