फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus auto expo 2020 greater noida dates chinese company automobile manufacturer

Auto Expo: कोरोनावायरस ने बढ़ाई टेंशन, बड़ी संख्या में आएंगे चीन की कंपनियों के अधिकारी और कर्मचारी

Thu, 30 Jan 2020 06:00 PM IST
अमर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus auto expo 2020 greater noida dates chinese company automobile manufacturer
प्रतीकात्मक तस्वीर
India Expo Center and Mart (इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट) में पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे India Auto Expo Motor Show 2020 (इंडिया ऑटो एक्सपो मोटर शो-2020) में coronavirus (कोरोनावायरस) को लेकर विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। हालांकि, प्रदर्शनी का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा चीन की कंपनियों ने ले रखा है। ऐसे में बड़ी संख्या में चीन की कंपनियां के हिस्सा लेने का अनुमान है। आयोजन करने वाले उद्योग संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने विशेष तैयारी और सावधानी बरतने की बात कही है। चीन के कुछ शहरों में सबसे पहले वायरस का असर देखने को मिला था। ऐसे में वहां डर का माहौल है। एक्सपो में बड़ी संख्या में चीन से कंपनियों के अधिकारी और कर्मी आने हैं। हालांकि, इनकी संख्या कितनी है इसकी जानकारी सियाम के पास नहीं है। 7 से 12 फरवरी तक जनता भी प्रदर्शनी में आएगी। सियाम के उप महानिदेशक सुगातो सेन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने भी वायरस के डर से किसी भी आयोजन को स्थगित नहीं करने की बात कही है। ऐसे में एक्सपो पर कोई संकट नहीं है। जिला स्तर पर भी कोई सूचना नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

coronavirus auto expo 2020 greater noida dates chinese company automobile manufacturer
कोरोनावायरस - फोटो : PIB
बता दें कि कोरोनावायरस (coronavirus) ने चीन में हाहाकार मचा रखा है। इसके कारण वहां 170 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इसकी दहशत दुनियाभर में फैली है। अब तो इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। केरल में एक छात्र के इस वायरस की चपेट में होने की पुष्टि हुई है। दरअसल वह छात्र केरल के वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। बीते दिनों वह केरल अपने घर लौटा था। हालांकि डॉक्टर अभी उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं, लेकिन उसे सख्त निगरानी में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

coronavirus auto expo 2020 greater noida dates chinese company automobile manufacturer
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : PTI

ऑटो एक्सपो के आयोजन में कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। - डॉ. अनुराग भार्गव, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी 

 

कोरोना वायरस के खतरे के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई सलाह के अनुसार ऑटो एक्सपो के आयोजन स्थल पर पर्याप्त सावधानी बरत रहे हैं। - राजन वढेरा, अध्यक्ष सियाम 


 
विज्ञापन

coronavirus auto expo 2020 greater noida dates chinese company automobile manufacturer
Auto Expo

इस बार आ सकते हैं 8 लाख लोग 

छह दिन चलने वाले ऑटो एक्सपो में इस बार करीब सात से आठ लाख लोगों के आने का अनुमान है। पांच और छह फरवरी को मीडिया और कारपोरेट की एंट्री है। पिछले वर्ष कुछ कार निर्माता कंपनियों के नहीं आने से करीब साढ़े छह लाख लोग एक्सपो में आ पाए थे। दूसरी तरफ, एक्सपो के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। कंपनियों के पवेलियन बनाए जा रहे हैं। इसमें कारों के स्टैंड, मेहमानों और वार्ताकारों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने की भी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed