{"_id":"5e32cc728ebc3e4b5e216f91","slug":"coronavirus-auto-expo-2020-greater-noida-dates-chinese-company-automobile-manufacturer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Expo: कोरोनावायरस ने बढ़ाई टेंशन, बड़ी संख्या में आएंगे चीन की कंपनियों के अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Expo: कोरोनावायरस ने बढ़ाई टेंशन, बड़ी संख्या में आएंगे चीन की कंपनियों के अधिकारी और कर्मचारी
Thu, 30 Jan 2020 06:00 PM IST
अमर शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
India Expo Center and Mart (इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट) में पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे India Auto Expo Motor Show 2020 (इंडिया ऑटो एक्सपो मोटर शो-2020) में coronavirus (कोरोनावायरस) को लेकर विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। हालांकि, प्रदर्शनी का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा चीन की कंपनियों ने ले रखा है। ऐसे में बड़ी संख्या में चीन की कंपनियां के हिस्सा लेने का अनुमान है। आयोजन करने वाले उद्योग संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने विशेष तैयारी और सावधानी बरतने की बात कही है। चीन के कुछ शहरों में सबसे पहले वायरस का असर देखने को मिला था। ऐसे में वहां डर का माहौल है। एक्सपो में बड़ी संख्या में चीन से कंपनियों के अधिकारी और कर्मी आने हैं। हालांकि, इनकी संख्या कितनी है इसकी जानकारी सियाम के पास नहीं है। 7 से 12 फरवरी तक जनता भी प्रदर्शनी में आएगी। सियाम के उप महानिदेशक सुगातो सेन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने भी वायरस के डर से किसी भी आयोजन को स्थगित नहीं करने की बात कही है। ऐसे में एक्सपो पर कोई संकट नहीं है। जिला स्तर पर भी कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
बता दें कि कोरोनावायरस (coronavirus) ने चीन में हाहाकार मचा रखा है। इसके कारण वहां 170 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इसकी दहशत दुनियाभर में फैली है। अब तो इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। केरल में एक छात्र के इस वायरस की चपेट में होने की पुष्टि हुई है। दरअसल वह छात्र केरल के वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। बीते दिनों वह केरल अपने घर लौटा था। हालांकि डॉक्टर अभी उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं, लेकिन उसे सख्त निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनावायरस का कहर
- फोटो : PTI
ऑटो एक्सपो के आयोजन में कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। - डॉ. अनुराग भार्गव, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी
कोरोना वायरस के खतरे के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई सलाह के अनुसार ऑटो एक्सपो के आयोजन स्थल पर पर्याप्त सावधानी बरत रहे हैं। - राजन वढेरा, अध्यक्ष सियाम
Auto Expo