{"_id":"5f3fc8a38ebc3e41180c9d6c","slug":"continental-robust-generation-6-tires-launched-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Continental Generation 6 टायर्स भारत में लॉन्च, मुश्किल सड़कों पर मिलेगा शानदार राइडिंग अनुभव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Continental Generation 6 टायर्स भारत में लॉन्च, मुश्किल सड़कों पर मिलेगा शानदार राइडिंग अनुभव
Fri, 21 Aug 2020 06:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Continental Robust Generation 6
- फोटो : Continental
प्रीमियम टायर्स बनाने वाली और टेक्नो कंपनी Continental ने भारतीय बाजार में अपनी जनरेशन 6 टायर्स को लॉन्च कर दिया है। UltraContcat UC6 (अल्ट्राकॉन्टैक्ट UC6) और ComfortContact CC6 (कम्फर्टकॉन्टैक्ट CC6) रेंज के टायरों को भारत की सड़कों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जहां मुश्किल से मुश्किल जगहों पर भी ये टायर्स बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे। कंपनी का दावा है कि इस रेंज से वाहनों में बेहतर माइलेज मिलेगा। इसके अलावा शहर से हाईवे तक के सफर से ये टायर्स बेहतरीन राइडिंग अनुभव देंगे। इस रेंज को कंपनी के मोदीपुरम प्लांट में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कीमत
- ComfortContact CC6 की कीमत 2500 से 4100 रुपये तक के बीच है।
- UltraContcat UC6 टायर्स रेंज की कीमत 2950 से 8450 रुपये तक के बीच है।
ये टायर्स खास तौर पर हैचबैक, सेडान, मल्टी परपज व्हीकल (MPV) और कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए बनाए गए हैं।
UltraContact UC6 और ComfortContact CC6 को कई राउंड्स में टेस्ट किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन टायरों से ज्यादा सुरक्षा और माइलेज के साथ यात्रा के दौरान ज्यादा आरामदायक अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ceat का 'पंचर सेफ' ट्यूबलेस टायर
हाल ही में Ceat ने मोटरसाइकिल के लिए 'पंचर सेफ' टायर लॉन्च किया था। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें क्या खास है। यह ट्यूबलेस टायर्स की एक नई रेंज है जो केरल, बेंगलुरु, मैसूर और कर्नाटक के अन्य हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के कोयंबटूर और सलेम सहित दक्षिण भारत के बाजारों में उपलब्ध हैं।
Ceat के मुताबिक, टायर को इस तरह से बनाया गया है कि अगर यह पंचर हो जाए, तो टायर में मौजूद हवा पंचर के रास्ते से बाहर न निकले। यह एक पेटेंट सीलेंट का इस्तेमाल करता है जिसे Ceat की तरफ से इन-हाउस में विकसित किया गया है। पेटेंट सीलेंट पंचर को सील करता है। यह सीलेंट 2.5 मिलीमीटर तक के स्पेस को पंचर सील कर सकता है।