फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Company is offer discount up to 1 lakh on maruti ciaz

Maruti Ciaz पर मिल रहा 1 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट

Wed, 13 Feb 2019 01:33 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 13 Feb 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Company is offer discount up to 1 lakh on maruti ciaz
ciaz facelift
मारुति सजुकी इंडिया भारत में अपनी मिड साइज सेडान Ciaz के 2018 मॉडल पर फरवरी में भारी डिस्काउंट दे रही है। कार के पेट्रोल और डीजल वर्जन पर 60 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। सियाज भारत में सेडान कारों में काफी लोकप्रिय कार है। जिसका भारत में जल्द कंपनी 1.5 डीजल इंजन बाजार में पेश करेगी। 
विज्ञापन


Maruti Ciaz भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके डीजल इंजन में 1248 सीसी की क्षमता का इंजन, वहीं इसके पेट्रोल वैरिएंट में कंपनी ने 1462 सीसी की क्षमता का इंजन दिया है। Maruti Ciaz ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रासमिशन गियरबॉक्स में उपलब्ध है। जिसकी लंबाई 4490 एमएम, चौड़ाई 1730 एमएम और व्हीलबेस 2650 एमएम है।
विज्ञापन

 

Company is offer discount up to 1 lakh on maruti ciaz
New Maruti Ciaz Diesel Engine

कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में मारुति सियाज की शुरूआती कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होकर 11.02 लाख रुपये तक जाती है। वहीं माइलेज के मामले में भी इस कार का कोई तोड़ नहीं है। कंपनी का दावा है नई सियाज डीजल मैनुअल वैरिएंट एक लीटर में 28.09 किलोमीटर और पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट 21.56 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।

हाल ही में सेडान गाड़ियों की बिक्री में मारुति सुजुकी सियाज ( Maruti Suzuki Ciaz ) 2,934 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। जबकी  सियाज 2018 में इस सूची में नंबर 1 पर काबिज थी। जनवरी 2019 में होंडा सिटी ने कुल 4,855 यूनिट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हुंडई वरना जनवरी में 3,216 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed