{"_id":"5e86e8658ebc3e78b71310d3","slug":"cng-price-in-delhi-cng-price-in-noida-cng-price-in-gurugram-igl-reduces-cng-price-in-delhi-ncr-indraprastha-gas-limited-cng-vehicles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी गाड़ी खरीदने का एक और फायदा, IGL ने घटाई ईंधन की कीमत, 56 फीसदी होगी बचत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सीएनजी गाड़ी खरीदने का एक और फायदा, IGL ने घटाई ईंधन की कीमत, 56 फीसदी होगी बचत
Fri, 03 Apr 2020 01:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:10 PM IST
सार
देशव्यापी लॉकडाउन के कारण, देश भर में कारों को पार्किंग में खड़ा करने के लिए मजबूर कर दिया है। इन सबके बीच थोड़ी खुशी देने वाली एक खबर आई है।
विज्ञापन
IGL CNG Pump
- फोटो : Social Media
विस्तार
सरकारी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की है।
विज्ञापन
IGL ने एक बयान में कहा है कि दिल्ली में CNG की कीमत 3.20 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गई है जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 3.60 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की गई है। कंपनी ने बताया, "दिल्ली में नई उपभोक्ता कीमत 42.0 रुपये प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 47.75 रुपये प्रति किलोग्राम है जो 3 अप्रैल 2020 को सुबह 6 बजे से प्रभावी होगी।" "मुजफ्फरनगर में संशोधित सीएनजी का मूल्य 56.65 रुपये प्रति किलोग्राम होगा, करनाल में 49.85 रुपये प्रति किलोग्राम और रेवाड़ी और गुरुग्राम में 54.15 रुपये प्रति किलोग्राम होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर, कच्चे तेल की कीमतें पिछले कई हफ्तों में काफी कम हो गई हैं, क्योंकि मांग में भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही सऊदी अरब और रूस जैसे देशों में उत्पादन में तेजी आई है, जो इस समय आपसी झगड़े में लगे हुए हैं। इसने दुनिया के कई हिस्सों में कच्चे तेल को साफ करने का खर्च कच्चे तेल की कीमत से अधिक हो गया है। इसलिए, विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के लिए परिवहन लागत में कमी आई है, हालांकि यह सीएनजी की कीमतों में गिरावट का कारण नहीं हो सकता है।
देश में लॉकडाउन के बावजूद पेट्रोल और डीजल पंपों की तरह ही सीएनजी पंप भी खुले हैं। IGL स्मार्ट कार्ड के जरिए भुगतान किए जाने पर, कम मांग वाले समय, 11 बजे से शाम 4 बजे तक और मध्य रात्रि 12 बजसे से सुबह 6 बजे के दौरान IGL 50 पैसे प्रति किलोग्राम कैश-बैक देना जारी है। ऐसा अनुमान है कि पारंपरिक ईंधन का उपयोग करने वाली कारों की तुलना में सीएनजी की कीमतों में कटौती से 56 फीसदी की बचत होगी।