वीडियो: देखें Chitrangada Singh ने कैसे किया इस SUV के साथ हैरतअंगेज स्टंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपनी बेहतरीन एसयूवी टिगुआन को कुछ समय पहले लांच किया। जिसे टोयोटा फॉर्चूनर को प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश किया गया। बता दें, हाल ही में मुंबई में फॉक्सवैगन द्वारा आयोजित एक इवेंट में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने Tiguan के साथ कुछ स्टंट किए, जिससे यह कार एक बार फिर चर्चा का विषय रही।
इस खास स्टंट के दौरान कार में एक कैमरा लगाया गया था जो ट्रेनर और चित्रांगदा सिंह दोनों की बातचीत को रिकॉर्ड कर रहा था। इस स्टंट में ट्रेनर ने कार को स्लाइड करने के लिए एक्सलेटर से पैर हटायें और पहियों को घुमाने के दौरान ही ब्रेक लगा दिए। हालांकि, इस स्टंट को चित्रांगदा सिंह सफलता पूर्वक दो बार में कर पाई।
यहां देखें वीडियो
फिलहाल, आप इस वीडियो में चित्रांगदा सिंह के फेस एक्सप्रेशन देखकर स्टंट का अंदाजा लगा सकते हैं। यह एसयूवी बाजार में महज दो वेरिएंट कंफर्टलाइन और हाइलाइन में उपलब्ध है। इस एसयूवी को एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। आपको याद हो तो इसी प्लेटफार्म पर स्कोडा ऑक्टेविया, सुपर्ब और ऑडी ए3 को भी तैयार किया गया है।
इस में 2.0 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 143 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इस एसयूवी कार की कीमत 27.98 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है, वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 31.38 लाख रुपये है।