फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Chip crisis: 26 percent drop in sales of passenger vehicles in the festive season

चिप संकट : त्योहारी सीजन में यात्री वाहनों की बिक्री में आई 26 प्रतिशत की गिरावट

Fri, 19 Nov 2021 04:54 AM IST
Kuldeep Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Nov 2021 04:54 AM IST
सार

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस त्योहारी सीजन कुल 3,24,542 यात्री वाहनों का पंजीकरण हुआ। यह आंकड़ा पिछले साल त्योहारी सीजन पंजीकृत हुए 4,39,564 यात्री वाहनों से 26 फीसदी कम है।

विज्ञापन
Chip crisis: 26 percent drop in sales of passenger vehicles in the festive season
Car Showroom - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

चिप संकट के कारण आपूर्ति बाधित होने से इस साल 42 दिनों के त्योहारी सीजन में वाहनों की खुदरा बिक्री 18 फीसदी घटकर 20,90,893 इकाई रह गई। पिछले साल समान अवधि में कुल 25,56,335 वाहन बिके थे।

विज्ञापन


फाडा की रिपोर्ट, तिपहिया-वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर सभी श्रेणी की वाहन बिक्री घटी
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस त्योहारी सीजन कुल 3,24,542 यात्री वाहनों का पंजीकरण हुआ। यह आंकड़ा पिछले साल त्योहारी सीजन पंजीकृत हुए 4,39,564 यात्री वाहनों से 26 फीसदी कम है।
विज्ञापन


आलोच्य त्योहारी सीजन में तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर यात्री वाहन, दोपहिया एवं ट्रैक्टर समेत अन्य सभी श्रेणी के वाहन बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट रही। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 18 फीसदी गिरकर 15,79,642 और ट्रैक्टर बिक्री 23 फीसदी घटकर 56,841 इकाई रही। हालांकि, तिपहिया वाहनों की बिक्री 53 फीसदी बढ़कर 52,802 और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 77,066 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री पर महंगे पेट्रोल का भी असर
फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि यह पिछले एक दशक का सबसे खराब त्योहारी सीजन रहा। मांग होने के बावजूद चिप संकट के कारण हम अपेक्षित संख्या में वाहनों की आपूर्ति नहीं कर सके।


इसका सबसे ज्यादा असर एसयूवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी और लग्जरी वाहनों की आपूर्ति पर ज्यादा रहा। हालांकि, एंट्री-लेवल कारों की मांग बनी रही। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण पहले से ही परेशान ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की मांग कम रहने की बड़ी वजह पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी रही। पूछताछ के लिए आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed