फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   china auto sector sales down by 9.6 percent due to china 6 norms, new energy vehicles sales up

चीन के ऑटो सेक्टर पर भी मंदी की मार, पिछले 12 महीनों से नहीं बिक रहीं गाड़ियां

Thu, 11 Jul 2019 07:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Jul 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
china auto sector sales down by 9.6 percent due to china 6 norms, new energy vehicles sales up
China Car Plant - फोटो : Nikkei

भारतीय ऑटो सेक्टर के साथ चीन का ऑटोमोबाइल सेक्टर भी मंदी का मार झेल रहा है। जून के आंकड़ों के मुताबिक चीन में वाहनों की बिक्री में 9.6 फीसदी की गिरावट आई है। चीन में पिछले 12 महीने से गाड़ियों की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं भारत में भी गाड़ियों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है।

विज्ञापन

20.6 लाख वाहन तक गिरी बिक्री

चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (CAAM) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक गाड़ियों की बिक्री गिर कर 20.6 लाख वाहन तक पहुंच गई है। इस साल अप्रैल में 16.4 फीसदी और मई में 14.6 फीसदी की गिरावट आई थी। माना जा रहा है धीमी आर्थिक विकास दर और अमेरिका से चल रही ट्रेड वार के चलते यह गिरावट आ रही है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘चाइना 6’ वाहन उत्सर्जन नियम लागू

इसके अलावा इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह चीन के 15 शहरों और प्रांतों में लागू हुए नए वाहन उत्सर्जन नियम हैं, जो चीन में कुल कार बिक्री का 60 फीसदी से ज्यादा है। भारत की तरह चीन के कई प्रांतों में ‘चाइन 6’ वाहन उत्सर्जन नियम लागू हो गए हैं, जिन्हें 2020 तक पूरे चीन में लागू किया जाना है। जिसके वजह से ग्राहकों और वाहन निर्माता उलझन में हैं।
 

विज्ञापन

बिक रहे हैं न्यू एनर्जी व्हीकल्स

वहीं चीन में न्यू एनर्जी व्हीकल्स की बिक्री में इजाफा हो रहा है और जून में 80 प्रतिशत यानी 1,52,000 वाहनों की बिक्री हुई है। अब तक 6 लाख से ज्यादा न्यू एनर्जी व्हीकल्स की बिक्री हो चुकी है, जो पिछले साल 50 फीसदी ज्यादा है। न्यू एनर्जी व्हीकल्स में प्लग-इन हाईब्रिड्स, बैटरी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, हाइड्रोजन फ्यूल सेल व्हीकल्स शामिल हैं।
 

भारत में भी कम हुई बिक्री

वहीं भारत में भी अगले साल अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन नियम लागू होने हैं,जिसके चलते यहां भी ग्राहकों और वाहन निर्माताओं में उहापोह की स्थिति है। बुधवार को भारत में ऑटो कंपनियों के संगठन सियाम की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में यात्री वाहनों की बिक्री 17.54 प्रतिशत घटकर 2,25,732 यूनिट्स की रही। जबकि साल जून, 2018 यह आंकड़ा 2,73,748 यूनिट था।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed