फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Chief Minister Devendra Fadnavis fined by traffic police

ओवर स्पीडिंग पर सीएम देवेन्द्र फडनवीस पर लगा 13,000 रुपए का जुर्माना, लेकिन पुलिस ने किया माफ

Tue, 18 Dec 2018 06:08 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 18 Dec 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Devendra Fadnavis fined by traffic police
devendra fadnavis

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को देश की सबसे बेहतर और निष्ठावान पुलिस के तौर पर जाना जाता है। मुंबई की सड़कों पर अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो इनकी नजरों से शायद ही बच कर निकल पाए। चालान करने में ये जरा भी रहम नहीं दिखाते। हाल ही में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis पर मुंबई पुलिस ने 13,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन


यह चालान ओवरस्पीडिंग यानी तय स्पीड लिमिट से ऊपर चलने के चलते लगाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय दो आधिकारिक गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे करीब 13 बार 12 जनवरी से 12 अगस्त 2018 के बीच स्पीड लिमिट पार की गई। बता दें, हर बार स्पीड तोड़ने पर 1,000 रुपए जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इस हिसाब से 13 बार का कुल जुर्माना 13,000 रुपए बनता है। 
विज्ञापन


 

Chief Minister Devendra Fadnavis fined by traffic police
mumbai traffic police

यह तो बात हुई जुर्माना लगाने की अब आपको बताते हैं जुर्माना भरने की कहानी। 
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री के सारे ई-चालान रद्द कर दिए, इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इस पूरे मामले में सूचना के अधिकार के तहत याचिका दायर कर दी। याचिका दायर करने वाले शकिल अहमद ने इस पूरे मामले की जानकारी ट्रैफिक डिपार्टमेंट से मांगी थी।

जिस पर जवाब देते हुए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने सभी 13 ई-चालानों को रद्द करने की बात कही। उधर मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सभी गाड़ियों को सुरक्षा कारणों से स्पीड लिमिट का पालन करने के नियम से परे रखा जाता है। लेकिन, शकिल अहमद इस बात पर अड़े हैं कि इस नियम के तहत केवल फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस, और पुलिस की गाड़ियों को छूूट मिलती है।

Chief Minister Devendra Fadnavis fined by traffic police
Mumbai traffic police twitter

मुंबई पुलिस का ट्विटर अकाउंट
मुंबई पुलिस अपने ट्विटर अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है। जिस पर वह कुछ न कुछ नया करती रहती है। हाल ही में मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए पुलिस वालों की तस्वीर मुंबईवासियों ने खींच कर पोस्ट की तो मुंबई पुलिस शर्मसार हो गई।

साख पर बट्टा लगता देख मुंबई पुलिस ने आनन-फानन में कई पुलिस वालों के खिलाफ ई-चालान जारी कर दिए। बाइक पर बिना हेलमेट पहने चल रहे पुलिस के जवान की तस्वीर डालते हुए मुंबई के एक नागरिक ने सवाल किया कि क्या नियम सिर्फ आम लोगों के लिए ही है? पुलिस वाले खुद कानून को धड़ल्ले से तोड़ रहे हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed