फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Chevrolet Announcement to launch full electric car Corvette teaser released

Chevrolet: फुल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का एलान, कंपनी ने टीजर जारी कर बताया कब होगी बाजार में वापसी

Thu, 28 Apr 2022 12:52 PM IST
दीपक चतुर्वेदी ऑटो डेस्क, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Apr 2022 12:52 PM IST
सार

Chevrolet Released Teaser Of Electric Corvette: शेवरले ने हाल ही में एक फुल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की घोषणा की है। इस इलेक्ट्रिफाइड कार का नाम Corvette होगा। कंपनी की ओर से संकेत दिया गया है कि यह इलेक्ट्रिक कार अगले साल तक बाजार में उतर सकती है।

विज्ञापन
Chevrolet Announcement to launch full electric car Corvette teaser released
शेवरलेट की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी ऑटोमेकर कंपनी जनरल मोटर्स को ऑटोमोबाइल मार्केट में दबदबा जारी है। कई ब्रांड के रूप में कंपनी की गाड़ियां बाजार में मौजूद है। इसका एक जाना-पहचाना ब्रांड शेवरले, जो 2017 में भारतीय बाजार से बाहर हो गया था, अब अपनी जोरदार वापसी को तैयार है। जी हां, कंपनी अपनी वापसी फुल इलेक्ट्रिक कार के साथ करने जा रही है। 

विज्ञापन


टीजर जारी कर बताई खासियत
शेवरले ने हाल ही में एक फुल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की घोषणा की है। इस इलेक्ट्रिफाइड कार का नाम Corvette होगा। कंपनी की ओर से संकेत दिया गया है कि यह इलेक्ट्रिक कार अगले साल तक बाजार में उतर सकती है। इसके घोषणा के साथ ही शेवरले ने एक टीजर वीडियो भी साझा किया है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सेट-अप देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


2023 में कंपनी कर सकती है लॉन्च
टीजर में बैकग्राउंड में V8 इंजन का नॉइज दिखता है, जिससे साफ अंदाजा लग जाता है कि यह हाइब्रिड एडिशन है। कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, इसमें आगे के पहिये दो मोटरों के जरिए इलेक्ट्रिकली संचालित होंगे, जबकि V8 पीछे की ओर होगा। जनरल मोटर्स के सीईओ मार्क रीस ने इसके लॉन्च को लेकर कहा कि शेवरले का पहला इलेक्ट्रिक कार्वेट मॉडल साल 2023 में लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed