फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Chetak to form base for KTM Husqvarna

इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak से धाक जमाने को Bajaj तैयार, Husqvarna और KTM के लिए भी खोले द्वार

Fri, 15 Nov 2019 05:47 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 15 Nov 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Chetak to form base for KTM Husqvarna
Bajaj chetak electric scooter - फोटो : social media

भारतीय दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी Bajaj अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak लॉन्च करने की तैयारी में है। साथ ही चेतक के सहारे कंपनी KTM और Husqvarna को एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराना चाहती है, जिसका इस्तेमाल वह खुद के लिए भी कर सके। आने वाले दिनों में बजाज, Husqvarna और KTM के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतार सकती है। बता दें कि चेतक स्कूटर की बिक्री अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

बजाज ने खरीदे 48 फीसदी शेयर

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज का कहना है कि अगर कंपनी को आगे बढ़ाना है तो दूसरों के लिए प्लेटफॉम मुहैया कराना होगा। हम इस प्लेटफॉर्म को KTM और Husqvarna स्कूटर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे प्रतिद्वंदी KTM के सीओ स्टीफन पियर इस प्रोजक्ट को लेकर पहले बोल चुके हैं और इस पर काम जारी है। बता दें कि बजाज ऑटो ने KTM के 48 फीसदी शेयर खरीदे हैं, जिसका परिणाम रहा कि उसे Husqvarna मोटरसाइकिल का ब्रांड मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 2,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर

बजाज के कारखाने में ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को डेवल्प और डिजाइन किया जाएगा। इसके जरिए बजाज फिर से स्कूटर के बिजनेस में कमबैक करने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि कंपनी पहले 2,000 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाएगी। वहीं, बाद में इसकी डिमांड बढ़ने पर और भी स्कूटर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

क्या होगी कीमत

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक, कंपनी के चाकन प्लांट में बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि इसकी संभावित कीमत 1.30 लाख रुपये से कम हो सकती है। इस स्कूटर को कई फेज में सेल किया जाएगा। अगले साल जनवरी में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।

दो ड्राइव मोड में चला सकेंगे स्कूटर

बजाज का नया चेतक IP 67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी से लैस होगा। इसमें दो ड्राइव मोड्स (eco, sport) दिए गए हैं। इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर चलेगा। बजाज ने इसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किए हैं। 

इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है, जिसमें कई तरह ही जानकारियां देखने को मिलती हैं। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है और यह एप के जरिए फुली कनेक्टेड होगा। स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप भी दी गई है। इसमें छह कलर्स ऑप्शन मिलेंगे।

घर पर कर पाएंगे चार्ज

चेतक इलेक्ट्रिक में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। इसकी बैटरी को 5-15 amp सॉकिट से 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता, यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का ऑप्शन नहीं है।

कंपनी की इस स्कूटर के लिए स्वैपिंग स्टेशन लगाने की कोई योजना नहीं है। बायर्स होम चार्जिंग स्टेशन का भी ऑप्शन चुन सकते हैं। अब ऐसे में देखना होगा जब इसकी वास्तविक कीमत का खुलासा किया जाएगा तो क्या यह वाकई आम ग्राहकों की पहुंच में आएगा?  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed