फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Cars are getting cheaper from today know about full list

दिवाली से पहले सस्ता हुआ गाड़ी खरीदना, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 02 Oct 2019 09:25 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 02 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Cars are getting cheaper from today know about full list
Cars are getting cheaper from today - फोटो : Social

हाल ही में सरकार की तरफ से हुई GST काउंसिल की 37वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे, जो कि आज से लागू हो गए हैं। जीएसटी काउंसिल ने 28 फीसदी के जीएसटी के दायरे में आने वाले 10 से 13 सीटर वाली पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर सेस को घटा दिया गया है। अब पेट्रोल से चलने वाली 1200cc वाली गाड़ियों पर सेस दर एक फीसदी और 1,500cc से चकने वाली डीजल गाड़ियों की तीन फीसदी सेस सर कर दी गई है। दोनों तरह के वाहनों पर मौजूदा सेस दर 15 फीसदी है जबकि GST दर 28 फीसदी है।

विज्ञापन

इन लोकप्रिय मॉडलों की कीमतें हुईं कम

सरकार की तरफ कॉरपोरेट टैक्स घटाए जाने के बाद कंपनी ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमत में 5,000  रुपये (एक्स-शोरूम कीमत पर) कम किये हैं। मारुति सुजुकी ने ऑल्टो 800, ऑल्टो K10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रेज़ा और एस-क्रॉस की कीमतों में फ्लैट 5000 हजार रुपये कम कर दिए हैं। बता दें कि इनके अलावा कंपनी की अन्य कारों और डिजायर, स्विफ्ट व बलेनो के पेट्रोल मॉडल्स की कीमत नहीं कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत में कटौती प्रमोशनल ऑफर्स से अलग

मारुति सुजुकी ने कीमतों में जो कटौती की है वो मौजूदा समय में गाड़ियों पर मिल रहे प्रमोशनल ऑफर्स से अलग हैं। कंपनी को भरोसा है कि कीमत कम करने से एंट्री लेवल ग्राहकों का कार खरीदना आसान हो जायेगा और फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ेगी आपको बता दें कि पिछले 10 महीनों से ऑटो सेक्टर मंदी की चपेट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed