फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Car Tips in Hindi: How to protect car or bike color from Holi Colour stains

कार टिप्स: होली पर कैसे बनाएं अपनी गाड़ी को ‘कलर प्रूफ’, ये उपाय कर सकते हैं मदद

Wed, 20 Mar 2019 06:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 20 Mar 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Car Tips in Hindi: How to protect car or bike color from Holi Colour stains
car Holi

21 मार्च को पूरा देश धूमधाम से होली का त्यौहार मनाएगा। वहीं कार मालिक इस बात से परेशान रहते हैं कि अगर इनकी कार पर रंग चढ़ गया तो कैसे छूटेगा। कारों के ऊपर से रंग छुटाना बेहद मुश्किल होता है। जरा सी लापरवाही कार के ऑरिजनल रंग को फेड कर सकती है। हम बता रहे हैं कुछ टिप्स के बारे में जिससे आपकी कार रहेगी ‘कलर प्रूफ’...

विज्ञापन

 

वैक्स पॉलिश

कार को रंगों के असर से बचाने का तरीका है कि कार पर वैक्स पॉलिश लगा दें। पॉलिश लगाने से पहले कार को अच्छे से धो लें, उसके बाद बॉडी पर वैक्स पॉलिश लगाएं। इसका फायदा यह होगा कि कार के ऊपर वैक्स की महीन परत बन जाएगी, जो रंगों से पैंट की रक्षा करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाटरप्रूफ कवर

वाटरप्रूफ कवर आपकी कार की रंगों से रक्षा कर सकता है। ये बेहद आसान तरीका है, और पानी कवर से पार नहीं जा पाएगा और कार का पैंट बाहरी रंगों से बचा रहेगा। वहीं बाइक को भी वाटर प्रूफ कवर से अच्छे से ढक लें। इससे आपकी गाड़ी जंग लगने से भी बची रहेगी।
 

विज्ञापन

एलुमीनियम फॉयल

अगर आपकी कार के फ्रंट ग्रिल और डोर हैंडल्स क्रोम फिनिश हैं, तो इसका उपाय है कि आप उसे एलुमीनियम फॉयल से कवर कर दें, इससे क्रोम पॉलिश खराब नहीं होगी।
 

इंटीरियर

रंगों से कार का इंटीरियर भी भद्दा हो जाता है। इसके लिए कार के हेडरेस्ट और बैकरेस्ट को प्लास्टिक कवर से ढक दें। वहीं सीटों पर पुराने तौलिए और पर्दे भी बिछा सकते हैं। साथ ही गियरनॉब, स्टीयरिंग, डोर हैंडल्स वगैरहा पर प्लास्टिक कवर कर दें।  
 

कैसे छुड़ाएं रंग

  • गाड़ी को धोने व धुलवाने से पहले इस पर पानी डाल दें जिससे इसका कलर थोड़ा गीला हो जाएगा और इसके बाद जब आप इसे धोएंगे तो यह जल्द साफ हो जाएगी। 
  • कार को डिटरजेंट सा फिर कपड़े धोने वाले साबुन से धोने की बजाय कार शैंपू का इस्तेमाल करें, क्योंकि डिटरजेंट व साबुन काफी तेज होते हैं और इससे गाड़ी का पेंट उतरने का डर रहता है। 
  • कार धोते समय सिर्फ सूती कपड़े का ही प्रयोग ही करें कभी भी कपड़े धोने वाले ब्रश को इस पर न रगड़ें।
  • अगर गाड़ी का रंग पहली वाश में नहीं जाता तो कोई बात नहीं उससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है दो तीन वाश में गाड़ी अपने आप साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed