फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   car sales may 2020 india maruti suzuki car sales may 2020 toyota car sales may 2020 toyota sales figures india maruti suzuki sales figures maruti suzuki cars india toyota cars in india

मई 2020 में Maruti ने बेची 13,865 कारें, तो Toyota बेच पाई मात्र 1,639 गाड़ियां

Mon, 01 Jun 2020 12:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2020 12:37 PM IST
सार

दुनियाभर में फैली महामारी ने भारतीय कार उद्योग को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजहर से कंपनियां वाहनों के उत्पादन और बिक्री को रोकने के लिए मजबूर हो गईं थी।

विज्ञापन
car sales may 2020 india maruti suzuki car sales may 2020 toyota car sales may 2020 toyota sales figures india maruti suzuki sales figures maruti suzuki cars india toyota cars in india
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : Social Media

विस्तार

लॉकडाउन का नतीजा यह हुआ कि कार निर्माता पहली बार अप्रैल 2020 में एक भी गाड़ी नहीं बेच पाए। हालांकि, जैसा कि सरकार ने पिछले महीने लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दी और वाहन निर्माताओं ने परिचालन फिर से शुरू किया, जिसके बाद बिक्री के मोर्चे पर कुछ काम शुरू हुआ है। हालांकि वाहनों की बिक्री अभी उतनी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है जितनी लॉकडाउन लागू होने से पहले थी।
विज्ञापन

car sales may 2020 india maruti suzuki car sales may 2020 toyota car sales may 2020 toyota sales figures india maruti suzuki sales figures maruti suzuki cars india toyota cars in india
2020 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की बिक्री में आई कमी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बताया कि उसने पिछले महीने भारत में केवल 13,865 वाहन बेचे। मार्च 2020 की तुलना में यह काफी कम है, जिसमें कंपनी ने 76,240 यूनिट्स बेची थी। बता दें कि मार्च में, संक्रमण फैलने के प्रकोप से कंपनी की बिक्री पहले से ही बुरी तरह प्रभावित हुई थी। ये आंकड़े इसलिए चिंता पैदा करते हैं क्योंकि मारुति सुजुकी ने फरवरी 2020 में 1,33,702 पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री की थी। मारुति सुजुकी ने यह भी उल्लेख किया है कि उसने 4,651 यूनिट्स का निर्यात किया और Toyota (टोयोटा) को Glanza की 23 यूनिट्स दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

car sales may 2020 india maruti suzuki car sales may 2020 toyota car sales may 2020 toyota sales figures india maruti suzuki sales figures maruti suzuki cars india toyota cars in india
Toyota Yaris Sedan
टोयोटा की बिक्री में 76.6 फीसदी की गिरावट
जापानी कार निर्माता Toyota (टोयोटा) ने भी मई 2020 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों का खुलासा किया है। कंपनी ने मार्च 2020 में बेची गई 7,023 यूनिट्स की तुलना में 76.6 फीसदी की गिरावट के साथ पिछले महीने 1,639 यूनिट बेचीं। चूंकि अप्रैल के महीने में कंपनी एक भी गाड़ी नहीं बेच पाई थी, इसे देखते हुए मई के आंकड़े निश्चित रूप से कुछ हद तक उत्साहजनक हैं। मारुति सुजुकी ने मई के पहले सप्ताह में परिचालन फिर से शुरू किया जबकि टोयोटा ने 26 मई से उत्पादन दोबारा शुरू किया। कंपनियों ने अपने डीलरशिप भी खोले और शोरूमों पर कम ग्राहक होने के चलते ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्मों का फायदा उठाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

car sales may 2020 india maruti suzuki car sales may 2020 toyota car sales may 2020 toyota sales figures india maruti suzuki sales figures maruti suzuki cars india toyota cars in india
Toyota cars - फोटो : Social
ऑनलाइन ऑर्डर में आई तेजी
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) के सेल्स एंड सर्विस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नवीन सोनी ने कहा, "हम देश के विभिन्न हिस्सों में डीलरों की कारोबारी स्थितियों को जान रहे हैं और हम डीलर की जरूरतों के मुताबिक अपनी तरफ से उत्पादन को प्राथमिकता दे रहे हैं, संख्या के साथ-साथ उनकी लिए आवश्यक ग्रेड का भी ध्यान दे रहे हैं। बाजार में मांग धीमी रहने की वजह से, सामान्य दिनों की तुलना में हम सिर्फ 20 फीसदी ही थोक बिक्री कर पाए हैं। हालांकि, थोक बिक्री (कंपनी से डीलरों को) की तुलना में खुदरा बिक्री (डीलर से ग्राहक को) बहुत अधिक है, जिससे हमें डीलरशिप पर महीने की क्लोजिंग इंवेट्री को कम करने में मदद मिली है। हमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों के ऑर्डर और पूछताछ में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed