फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   car sales increase due to high demand from ola and uber

देश के 110 शहरों में अचानक बढ़ गई कारों की बिक्री

Wed, 03 May 2017 02:23 PM IST
Updated Wed, 03 May 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
car sales increase due to high demand from ola and uber
एप से बुक होने वाली कैब।

एप के जरिए कैब बुकिंग सेवा देश में इतनी लोकप्रिय हो रही है कि इसके वजह से कार कंपनियों की तो मानो निकल पड़ी है। ओला व उबर ने जिस तरह से कैब बाजार पर कब्जा जमाया है उसका तरीका हर किसी को रास आया और बहुत से ऐसे लोग कैब चलाने लगे जो कि कंपनियों में बढ़िया नौकरी करते थे। इसके चलते आज ओला व उबर हाई ‌डिमांड पर हैं। जहां ओला देश के 110 शहरों में अपनी लगभग साढ़े छह लाख टैक्सियां ऑपरेट कर रही है तो वहीं उबर मौजूदा समय में देश के 29 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। 

विज्ञापन


नाम न छापने के शर्त पर टाटा के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि ओला और उबर में जब कैब ड्राइवर हड़ताल कर रहे थे उस समय हमारी बिक्री पर काफी असर पड़ा था। लाखों लोग रोजगार पाने की चाहत में इन कंपनियों से या तो अपनी गाड़ियां खरीदकर जुड़ रहे हैं या फिर इन कंपनियों से गाड़ियां लेकर एप के जरिए कमाई कर रहे हैं।ओला-उबर की मांग इतनी होती है कि हम गाड़ियां उनको नहीं दे पाते और चरणबद्व तरीके से उनको गाड़ियां देते हैं। इसके चक्कर में ग्राहकों को गाड़ियां खरीदने के लिए कई बार इंतजार करना पड़ जाता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः कारों पर मिल रहा है 1 लाख तक का डिस्काउंट
विज्ञापन
विज्ञापन


ओला व उबर से जुड़ने का तरीका बेहद आसान है इसलिए लोग काफी सहजता के साथ इनके साथ अपना काम शुरू कर लेते हैं। अब इन कंपनियों ने कुछ ऐसी शर्तें भी ड्राइवरों को बताकर साइन करवा लिया है जिसके तहत अपनी कैब संचालन की गुणवत्ता पर वो काबू रख सकें। हालांकि कि कुछ कैब ड्राइवर अब बोलने लगे हैं कि अब वह कमाई इनमें नहीं रही जितनी पहले थी। लेकिन इसके बावजूद ओला-उबर के साथ जुड़ने वाले ड्राइवरों की संख्या देखें तो इसमें काफी इजाफा हो रहा है। हर पांच मिनट में आपको दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे या फिर किसी अन्य शहर में ये कैब आसानी से उपलब्‍ध हैं। 

इसे भी पढ़ेंः रॉयल एनफील्ड ने रचा इतिहास, दर्ज की सबसे ज्यादा बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed