फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Car sales in india increase fast in next 5 years 

कार बिक्री के मामले में पांच साल में बड़ी बढ़त दर्ज करेगा भारत

Mon, 08 May 2017 01:55 PM IST
Updated Mon, 08 May 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
Car sales in india increase fast in next 5 years 
- फोटो : Social Media

यात्री वाहनों की बिक्री में भारत में काफी तेज दिख रही है। भले ही नोटबंदी के असर ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को झकझोर दिया हो इसके बावजूद इस इंडस्ट्री में ग्रोथ के अच्छे संकेत दिख रहे हैं। 7वें बेतन आयोग और ग्रामीण क्षेत्रों में लौट रहे सकारात्मक रवैये के चलते उम्मीद की जा रही है कारों की बिक्री में तेज बढोत्तरी होगी। आने वाले पांच सालों में 9 से 11 फीसदी वृद्वि की उम्मीद की जा रही है। इस वृद्वि की दो बड़ी वजहें ईंधन की कीमतों में आने जा रही कमी और कम ब्याज दरें भी हो सकती हैं। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः Honda WR-V: एक हॉट हैचबैक का सेडान वाला अंदाज
विज्ञापन


सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर सियाम के अनुसार नोटबंदी के बावजूद कारों की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है और पहली बार ऐसा हुआ है जब 30 लाख से अधिक कारें एक वित्त वर्ष में भारतीय बाजार में बिकी हैं। रिसर्च आर्म ऑफ रेटिंग एजेंसी ICRA Ltd की मानें तो मौजूद वित्त वर्ष में कारों की बिक्री 9 से 10 फीसदी तक बढ़ेगी जबकि आने वाले पांच सालों में इसके 9 से 11 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः Hyundai Grand i10: छोटे बदलाव का बड़ा इंपैक्ट

इस बढ़ोत्तरी में मौजूदा इन कारकों के अलावा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, रेनो, हुंडई और टाटा का बड़ा योगदान होगा। इन कार कंपनियों की कारों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज ही जा रही है। इंडस्‍ट्री से मिल रही जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स को नए मॉडलों की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अप्रैल माह में कंपनी ने जबर्दस्त बिक्री दर्ज की है। हालांकि महिंद्रा को बाजार में मजबूती के लिए अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। रेनो अपनी क्विड के जरिए एंट्री लेवल सेगमेंट में बड़ा गेम खेल रही है। मारुति के जैसे रणनीति बनाकर काम कर रही रेनो को फिलहाल बाजार का पूरा समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed