फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   car delivery will affect for six months due to lack of semiconductor

सेमीकंडक्टर की कमी से कार डिलीवरी पर छह महीने संकट

Fri, 19 Feb 2021 07:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
car delivery will affect for six months due to lack of semiconductor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरण सेमीकंडक्टर की कमी से ग्राहकों को डिलीवरी पर छह महीने तक संकट रहेगा। डीलरों के संगठन फाडा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि बाजार में 60-70 फीसदी मॉडल पर कई हफ्ते की वेटिंग चल रही है। कार बुकिंग के बाद ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी  ने कहा, लॉकडाउन के बाद बाजार मां भांपने में कंपनियां असमर्थ रहीं। वाहन उत्पादन कंपनियों को लगा था कि महामारी के दबाव में लोग पैसे बचाने की कोशिश करेंगे, न कि गाड़ियों खरीदेंगे। 
विज्ञापन


स्थिति सामान्य होने पर इसका उल्टा असर पड़ा और लोगों ने निजी वाहन को तरजीह दी, जिससे कार की मांग बढ़ गई। कंपनियों ने इसकी पहले से तैयारी नहीं की थी और सेमीकंडक्टर की आपूर्ति भी कम रही। हालात ये है कि डीलर बुकिंग कराने के बाद वाहन कंपनियों को ऑर्डर भेजते हैं,  लेकिन उत्पादन में देरी से लंबा इंतजार करना पड़ता है। क्रेटा,थॉर, सेल्टॉस जैसे मॉडल की वेटिंग 3-4 महीने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों जरूरी है सेमीकंडक्टर
किसी भी इलेक्टॉनिक उत्पाद के लिए सेमीकंडक्टर सबसे जरूरी उपकरण है। कच्चे माल वेफर की प्रोसेसिंग कर सेमीकंडक्टर बनाया जाता है,जो इस तरह के वाहन में इस्तेमाल होता है। भारत में सेमीकंडक्टर का सबसे ज्यादा आयात चीन, जापान, ताइवान और जर्मनी से होता है।

जून-जुलाई में सामान्य होंगे हालत
गुलाटी ने बताया कि कई ग्राहक डिलीवरी का समय ज्यादा होने पर अपनी बुकिंग रद्द करा दूसरी कंपनी की गाड़ियां खरीदने लगे हैं। ऐसे में सभी वाहन निर्माताओं ने सेमीकंडक्टर का आयाद बढ़ा दिया है और इसके निर्यातक देशों ने भी अपने उत्पादन में बढ़ोतरी की है।


अगले छह महीनों में हालत सामान्य होने की उम्मीद है। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थितियां अब भी काफी बेहतर हैं, और मार्च तक वाहनों की डिलीवरी कुछ जगह सामान्य हो जाएगी। मारुति जैसी कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान भी सेमीकंडक्टर का आयात जारी रहा, जिससे वह आज भी हर महीने 1.4 लाख तक गाड़ियों बेच पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed