फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   cab companies put brakes on sales of new cars in india

कार खरीदने की जगह कैब का बढ़ रहा चलन, 86 फीसदी संभावित खरीदारों को लगती आरामदेह

Thu, 03 May 2018 04:37 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
cab companies put brakes on sales of new cars in india
ola cab
कारों के कई संभावित खरीदार कार खरीदने के अपने फैसले को इसलिए टाल रहे हैं, क्योंकि वे यात्रा के लिए रेडियो कैब या ऑनलाइन कैब प्रदाता कंपनियों (कैब एग्रीगेटर) को ज्यादा आरामदेह तथा सस्ते विकल्प के रूप में देखते हैं। हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


कांतर मिलवार्ड ब्राउन द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, कारों के लगभग 72 फीसदी संभावित खरीदारों ने कार खरीदने के अपने फैसले को टाल दिया है, 88 फीसदी संभावित खरीदारों को लगता है कि कार खरीदने से सस्ता है कैब एग्रीगेटर का इस्तेमाल, जबकि 86 फीसदी संभावित खरीदारों को लगता है कि कैब ज्यादा आरामदेह हैं। इस अध्ययन में 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अध्ययन में दिल्ली, मंबई, बंगलूरू तथा टीयर2 शहरों जैसे नागपुर, जयपुर व कोयम्बटूर में प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया ली गई। सभी प्रतिभागी या तो कार के मालिक थे या अगले छह महीने में कार खरीदने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

73 फीसदी नहीं करते अपनी गाड़ी से यात्रा

cab companies put brakes on sales of new cars in india
ola cab

अध्ययन के निष्कर्षों के मुताबिक, 73 फीसदी उपभोक्ताओं ने महसूस किया कि अपनी कार से दूर की यात्रा करने में कमी आई है, जिसके कारण लगभग 65 फीसदी प्रतिभागियों के कारों की सर्विसिंग की संख्या में गिरावट आई है। इसके अलावा, 73 फीसदी प्रतिभागियों ने महसूस किया है कि कार की सर्विसिंग की लागत में भी गिरावट आई है।

सहूलियत ले रही हैसियत की जगह
कांतर मिलवार्ड ब्राउन के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट आनंद परमेश्वरन ने कहा कि ऐसा लगता है कि कैब एग्रीगेटर सेवाएं ऑटोमोटिव श्रेणी को इच्छा से बदलकर एक वस्तु में तब्दील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एग्रीगेटर द्वारा दिए जाने वाले लाभ के कारण स्टेटस के रूप में जानी जाने वाली एक श्रेणी सहूलियत में तब्दील हो रही है।

परमेश्वरन ने कहा कि ये लाभ उपभोक्ताओं को अपनी कार की जगह एग्रीगेटर का चुनाव करने में मदद कर रहे हैं। वाहन निर्माता कारों की मांग, कार रखने की चाहत, कार रखने की हैसियत तथा ड्राइविंग के प्रति लोगों के अंदर इच्छा जगाने से मिलने वाले लाभ पर अब अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते। 

आराम तथा सहूलियत को प्राथमिकता
अध्ययन के मुताबिक, 59 फीसदी प्रतिभागियों के लिए कैब का चयन करने में आराम तथा सहूलियत मायने रखता है। लगभग 66 फीसदी प्रतिभागियों को यह भी लगता है कि एग्रीगेटर कैब की सेवा नियमित कैब की तुलना में बेहतर होती है, जिससे उनकी लंबी दूरी की यात्रा भी बेहद आरामदेह हो जाती है।

परमेश्वरन ने कहा कि ऐसा लगता है कि एग्रीगेटर कैब के उदय से उपभोक्ताओं ने खुद ड्राइव करने का एक विकल्प तलाश लिया है। सड़कों पर भीड़-भाड़, पार्किंग की जगह मिलने में असुविधा के चलते उपभोक्ता ड्राइव करने के आनंद की तुलना में सहूलियत को महत्ता दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed