{"_id":"59f95d4a4f1c1bd8538ba2c6","slug":"cab-booking-app-ola-offers-auto-connect-wifi-feature-for-auto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब ऑटो में सफर करने पर मिलेगा फ्री वाई-फाई, ये कैब कंपनी लाई सुविधा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब ऑटो में सफर करने पर मिलेगा फ्री वाई-फाई, ये कैब कंपनी लाई सुविधा
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Ola Auto Free Wifi
- फोटो : Ola
अब आप घर, ऑफिस या पब्लिक प्लेस के अलावा ऑटो में सफर करते हुए भी मुफ्त वाई-फाई का आनंद ले सकते हैं। कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला ने अपनी सेवा में विस्तार करते हुए ऑटो कनेक्ट वाईफाई सुविधा देने का फैसला किया है।
पढ़ें: 50 हजार से कम बजट में आती हैं ये 5 बाइक्स, 104 किमी/ली. तक का मिलेगा माइलेज
ओला ऑटो सुविधा देश के 73 शहरों में संचालित होती है। कंपनी ने अन्य शहरों के अलावा पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर और हैदराबाद जैसे मेट्रो शहरों में भी ऑटो में फ्री वाईफाई सुविधा शुरू की है। ओला के सीनियर डायरेक्टर और ऑटो हेड सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, "ऑटो कनेक्ट वाईफाई के जरिए हम तिपहिया वाहन में ग्राहकों के अनुभव को और सुगम बना रहे हैं।"

Trending Videos
ऐसे कर पाएंगे इस फीचर का इस्तेमाल
Free WiFi
ओला ने साल 2015 में अपने 'प्राइम' यूजर्स के लिए वाईफाई फीचर लॉन्च किया था। प्राइम कैटेगरी के यूजर्स को माइक्रो और मिनी कैब में भी वाईफाई यूज करने की सुविधा दी जाती है। कंपनी ने हाल ही में दावा किया था कि ओला प्राइम के ग्राहकों द्वारा महीने में 200 टीबी से अधिक डेटा का उपयोग किया गया है। एक ओला ग्राहक औसतन 20 एमबी डेटा का उपयोग करता है।
पहली बार ओला ऑटो की वाई-फाई सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर को इन स्टेप्स से गुजरना होगा।
राइड स्टार्ट होने पर ओला ऐप में जाएं और Wi-Fi पर टैप करें।
इसके बाद Track Your Ride विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद उन्हें अपना एसेस प्वाइंट नेम व पासवर्ड मिल जाएगा।
इसके जरिए वाईफाई का इस्तेमाल किया जा सकेगा।