फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Cab aggregator Ola announced No surge Pricing during Odd-even scheme in delhi from 4th to 15th Nov.

इस बार Odd-Even के दौरान कैब्स नहीं वसूलेंगी ज्यादा किराया, Ola ने किया ये बड़ा एलान

Mon, 04 Nov 2019 11:35 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Cab aggregator Ola announced No surge Pricing during Odd-even scheme in delhi from 4th to 15th Nov.
ओला-उबर

सोमवार चार नवंबर से राजधानी दिल्ली में शुरू हो रहे ऑड-ईवन (Odd-Even) को लेकर कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला ने बड़ा फैसला किया है। ओला ने इस दौरान सर्ज प्राइसिंग (Surge Pricing) को लागू नहीं करने का एलान किया है। दिल्ली में चार से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू हो रहा है। इससे पहले ओला-ऊबर (Ola-Uber) पर मांग बढ़ने के साथ किराये में बढ़ोतरी के आरोप लगते रहे हैं।

विज्ञापन

शेयर्ड मोबिलिटी की क्षमता का पता चलेगा

ओला ने शनिवार को एलान किया कि वह पीक ऑवर्स के दौरान मांग बढ़ने पर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चत कराने के लिए ड्राइवर-पार्टनर्स के साथ जुड़ी रहेगी। ओला का कहना है कि वह प्रदूषण नियंत्रण में दिल्ली सरकार की इस पहल में योगदान देगी। ओला के चीफ सेल्ड एंड मार्केटिंग ऑफिसर अरुण श्रीनिवास ने बताया कि ऑड-ईवन लागू करने से शेयर्ड मोबिलिटी की क्षमता का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि एक संस्था के तौर पर हम भविष्य निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, हम भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हमारी सभी सर्विसेज कैब, ऑटो, बाइक्स और शेयर्ड कैब्स, सभी नागरिकों की सेवा के लिए मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

यात्रियों को मिले बेहतर अनुभव

उन्होंन आगे कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि यात्रियों को अच्छा अनुभव मिले, इस दौरान ओला प्लेटफॉर्म से कैब बुक करने पर पीक प्राइसिंग यानी सर्ज प्राइसिंग का अनुभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी ड्राइवर-पार्टनर्स, यात्रियों और नागरिकों को ऑड-ईवन योजना के तीसरे एडिशन में भाग लेने और इसकी सफलता की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊबर का पांच हजार बाइक-टैक्सी चलाने का प्रस्ताव

इससे पहले ऊबर ने दिल्ली सरकार के सामने एक लाख यात्रियों को घर से मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने के लिए पांच हजार बाइक-टैक्सी चलाने का प्रस्ताव रखा था। कंपनी इस सर्विस के तहत प्रत्येक राइड के लिए पांच रुपये वसूलेगी। कंपनी के मुताबिक 04 से 15 नवंबर के दौरान उबर फूड डिलिवरी नेटवर्क (UberEats) में लगी 2,500 बाइक्स को बाइक-टैक्सी में इस्तेमाल किया जाएगा।

क्विक राइड नहीं लेगी सुविधा शुल्क

वहीं राइड शेयरिंग कंपनी क्विक राइड ने भी एलान किया है कि वह दिल्ली में ऑड-ईवन लागू होने के दौरान कार पूलिंग को बढ़ावा देने क लिए अपने ग्राहकों से सुविधा शुल्क नहीं लेगी। क्विक राइड में कार-पूलिंग लगभग किराये की कार बुक करने जितना हमेशा उपलब्ध रहने वाला विकल्प है क्योंकि इससे एक बार में ही लाखों लोग जुड़े रहते हैं और आप किसी भी कार का चयन कर सकते हैं।

स्मार्टफोन पर डाउनलोड करनी होगी एप

इस विकल्प में किसी भी स्मार्ट फोन पर क्विक राइड का एप डाउनलोड कर सकते हैं। जब भी आपको कहीं जाना हो, एप पर जाने की जगह सेलेक्ट करनी होगी। कार-पूलिंग करने वाले जितने भी दूसरे राइडर्स उसी दिशा में जा रहे होंगे उनका विकल्प आपके सामने आ जाता है। आप किसी भी विकल्प को चुनकर किसी भी साथी के साथ सफर कर सकते हैं।

कितना होगा किराया

दरअसल, इस तरीके में सफर करने पर किराये के रुप में कुछ प्वाइंट्स मिलते हैं। एक प्वाइंट एक रुपये के बराबर होता है। बारह-पंद्रह किलोमीटर तक की यात्रा के लिए लगभग पचास प्वाइंट का किराया आता है, जो 50 रुपये के बराबर होता है। जबकि इतनी ही दूर के लिए ऑटो या ओला का खर्च 200 से 250 रुपये के बीच होता है। इस तरह यह विकल्प काफी सस्ता है।

2016 में थी सर्ज प्राइसिंग  

इससे पहले मई 2016 में ऑड-ईवन लागू होने के बाद कंपनियों ने सर्ज प्राइसिंग वसूलना शुरू कर दिया था, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी करते हुए इस पर रोक लगा थी। वहीं नवंबर 2017 को जब दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए ऑड-ईवन का एलान किया था, तब कैब एग्रीगेटर्स कंपनियों ने समर्थन देने का एलान करते हुए डायनैमिक या सर्ज प्राइसिंग के मुताबिक किराया न वसूलने का भरोसा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed