अब ले जाएं घर चमचमाती हुई कार वो भी मात्र 30 हजार रुपये में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन कहावत है हर मर्ज की दवा होती है। ऐसे में आपके लिए यह खबर आज आपके कार लेने के सपने में आने वाली अड़चनों को दूर कर सकती है। ना ही हम आपको पैसे देंगे और ना ही उपहार में कोई कार । लेकिन आज आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां कार की कीमत मात्र 60 हजार रुपये से शुरू हो जाती है।
इसी को देखते हुए कार कंपनियां अपने pre-owned कार शोरूम भी खोल रही हैं। इसी क्रम में मारुति का ट्रू वैल्यू और महिंद्रा का महिंद्रा फस्ट चाईस अपनी शुरुआत कर चुके हैं। देश में ऐसी कई कंपनियां है जो आपको सेकेंड हैंड कार लेने में आपकी मदद कर सकती है और आप कम कीमत में शानदार कार के मालिक बन सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी कार के लिए आपको कितनी रकम चुकानी पड़ेगी।
दिल्ली के करोल बाग में एक ऐसी ही जगह है जहां आपको 5 लाख की कार के लिए मात्र 30000 चुकाने पड़ेंगे। बता दें, वैगनआर की कार की कीमत आज मार्केट में 5 से 6 लाख रुपये है। इसी तरह महिंद्रा की स्कॉर्पियो की कीमत लगभग 10 लाख से शुरू होती है। लेकिन यहां आपको स्कॉर्पियो मात्र 1 से 2 लाख रुपये में मिल सकती है।
खास बात यह है आपको यहां बिकने वाली कारों में किसी तरह का कोई डेंट नहीं मिलेगा। कार ऐसी चमकती हुई नजर आती है कि आपका मन मोह लेती हैं। इस मार्केट में आपको कार लेने के लिए लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यानि मात्र 60 हजार की कार और वो भी लोन के साथ । तो हुआ ना फायदे का सौदा। कार को बेचने के साथ आपको बाकायदा यहां से उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।
जिससे कार में किसी तरह का फ्रॅाड होने की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। वैसे तो आप यहां पर कार की कीमत में मोलभाव भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि कार को जब भी लेने जाए अपने साथ एक ऐसा इंसान जरूर रखें जिसे कार के पार्ट की पुरी जानकारी हो। हो सकता है कार को नई बनाने के चक्कर में डीलर ने उसमें नकली पार्ट लगाएं हो। यानि बस थोड़ी सी मेहनत और आ जाएगी आपके भी घर कार।