फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   buy this hatchback car in 100 rupees installment, company offers

महज 100 रुपये रोजाना खर्च करके खरीदें कार

Mon, 22 May 2017 03:25 PM IST
Updated Mon, 22 May 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
buy this hatchback car in 100 rupees installment, company offers
- फोटो : Renault India

अगर आपकी आमदनी बहुत ज्यादा नहीं है पर कार खरीदना आपका ड्रीम है तो भी आप अपने इस सपने को हकीकत में बदल सकते हैं। बस आपको वही करना है जो हम यहां आपको बता रहे हैं। हाल ही में रेनो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार क्विड पर एक ऑफर कुछ इसी अंदाज में निकाला है। कंपनी 2999 रुपये प्रति माह किश्त देकर क्विड खरीदने का ऑफर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अगर आप अपने जेब से 100 रुपये रोज निकालकर कहीं जमा कर दें तो आप एक कार के मालिक हो सकते हैं। 

विज्ञापन


फिलहाल इस तरह का ऑफर रेनो अपनी कार क्विड पर दे रही है। क्विड को थोड़े दिन पहले ही कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया था तब से लेकर अब इसने सफलता के कई आयाम छुए हैं। लॉन्चिंग के महज एक साल के अंदर यह कार देश के टॉप टेन सेलिंग कारों में शामिल हो गई थी। इस कार की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 2 लाख 64 हजार रुपये है। कंपनी इस कार को 84 महीने की किश्त पर दे रही है। अगर आप 84 महीने तक रोजाना 100 रुपये खर्च कर सकते हैं तो आसानी से ये कार खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


रेनो क्विड में 799 सीसी का इंजन लगा है जो कि 54 पीएस की शक्ति 5678 आरपीएम पर देता है। इस कार की खासियत इसका 180 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसे बहुत से लोग बेबी डस्‍टर भी बुलाते हैं क्योंकि इसकी छवि में काफी हद तक झलक डस्टर की दिखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed