{"_id":"592fb1054f1c1b1e10bda7da","slug":"buy-the-car-this-month-and-avail-the-best-discount","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों पर मिल रहा है 1.5 लाख तक का डिस्काउंट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
गाड़ियों पर मिल रहा है 1.5 लाख तक का डिस्काउंट
Updated Thu, 01 Jun 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
Discount offer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के वजह से कार की कीमतों में आ रही कमी को देखते हुए सबसे पहले लग्जरी कार निर्माताओं ने इसका पूरा फायदा अपने ग्राहकों को देते हुए गाड़ियों की कीमत घटा दी थी। उसके तुरंत बाद अब कई और कंपनियों ने अपने कारों पर धमाकेदार छूट ऑफर किया है। छोटी गाड़ियों पर होंडा व निसान जैसी कंपनियां तो 1,5 लाख रुपये छूट तक ऑफर कर रही हैं। अगर आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बढ़िया मौका नहीं हो सकता। तो आइए आपको बताते हैं कि कौन सी कार कंपनी अपनी इस गाड़ी पर कितना डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
विज्ञापन
जानिए किस पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट
फोर्ड फिगो
फोर्ड फिगो एक शानदार व व्यावहारिक हैचबैक है और यह फोर्ड की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसमें ढेर सारे स्टाइलिश एक्सटीरियर व लंबी फीचर लिस्ट भी दी गई है। यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों में मौजूद है। इस गाड़ी पर फोर्ड के अधिकतर डीलरशिप 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति की इस लोकप्रिय हैचबैक पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट कंपनी दे रही है। इसकी अगली पीढ़ी की गाड़ी लॉन्च होने वाली है इसी वजह से इस कार पर कंपनी ऑफर दे रही है। स्विफ्ट फिलहाल पेट्रोल व डीजल विकल्पों में उपस्थित है। लेकिन इसमें ऑटोमेटिक का विकल्प नहीं है और यह बात ग्राहकों को चुभती है। इसका सीधा मुकाबला ग्रैंड आई 10 व टोयोटा लीवा से है।
निसान माइक्रा एक्टिव
निसान माइक्रा एक्टिव पर अब कंपटीशन पूरी तरह से हावी हो रहा है। इसकी गिरती बिक्री से परेशान कंपनी अब इस पर ऑफर पर ऑफर निकाल रही है। लेकिन आपको बता दें कि यह एक सिटी में चलाने योग्य कार है जिसका श्रेय इसके हल्के स्टीयरिंग और कॉम्पैक्ट डायमेंशन को जाता है। इस कार पर निसान 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
होंडा ब्रियो
यह होंडा का एंट्री लेवल मॉडल है, इसमें 1.2 लीटर इंजन लगा है पर इसके इंटीरियर में उतनी जगह नहीं है जितनी की इस कटेगरी की अन्य कारों में दी गई है। इसके अधिकतर डीलर इस कार पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
फिएट पुंटो ईवो
दो इंजन विकल्पों के साथ फिएट पुंटो ईवो एक शानदार कार है। इस गाड़ी पर फिएट 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अगर आपने सही से बातचीत की तो इस पर कुछ एसेसरीज भी फ्री करवा सकते हैं। लेकिन यह आपके बातचीत व बार्गेन क्षमता पर निर्भर करता है।
डैटसन गो
गो डैटसन का पहला मॉडल है जिसे भारत में कंपनी ने बेचना शुरू किया। इसमें जगह तो है लेकिन फीचर्स की कमी के वजह से इसे लोगों ने उतना पसंद नहीं किया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और इस गाड़ी पर फिलहाल कंपनी 35 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
रेनो स्काला
रेनो की स्काला पूरी तरह से निसान सनी पर आधारित कार है और इस कार पर कंपनी 1.25 लाख रुपये तक का छूट ऑफर कर रही है। यह पेट्रोल डीजल दोनों ही विकल्पों में उपस्थित है। स्काला में स्टाइलिश एक्सटीरियर और खूब जगह वाला केबिन दिया गया है।
फोक्सवैगन वेंटो हाईलाइन प्लस
हाल ही में लॉन्च किए गए हाई लाइन प्लस में 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ढेर सारे फीचर्स वाली इस कार का सीधा मुकाबला सियाज, सिटी व स्कोडा की रैपिड से है।
होंडा अमेज
स्विफ्ट डिजायर को सीधी टक्कर देने वाली होंडा की इस शानदार कार पर 50 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह गाड़ी भी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी सियाज
इस गाड़ी को अब मारुति सुजुकी अपने प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेच रही है। कई जगहों पर इस कार पर कंपनी 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डीजल व पेट्रोल इंजन में उपलब्ध इस कार में ऑटोमेटिक का भी विकल्प है।
हुंडई वर्ना
हुंडई अपनी वर्ना का स्टॉक क्लीयर करने के लिए इस पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह मिड साइज सेडान पेट्रोल व डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है तथा इसमें ऑटोमेटिक का भी विकल्प है। इसकी प्रतिस्पर्धा सीधे सियाज व सिटी से है।
रेनो डस्टर
रेनो की डीजल डस्टर पर 1.5 लाख रुपये तक का कंपनी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डीजल इंजन में यह तीन गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
होंडा बीआर-वी
होंडा की इस सात सीट वाली गाड़ी पर 85 हजार रुपये तक का कंपनी डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट जगह-जगह पर निर्भर करता है।
मारुति एस क्रॉस
एस क्रॉस पर मारुति 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह गाड़ी 1.6 व 1.3 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है।
हुंडई सैंटाफे
हुंडई की इस बड़ी एसयूवी पर कंपनी 1.5लाख रुपये तक का छूट ऑफर कर रही है। इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फार्चूनर से है। यह गाड़ी ऑल व्हील ड्राइव विकल्प में मौजूद होगी।
नोटः- आपके शहर में किस कार पर कितना डिस्काउंट है इसे जानने के लिए सबसे पहले डीलर को फोन कर लें, या वहां जाकर विजिट कर लें। यहां पर दिए गए सारे आंकड़े बेस्ट ऑफर के आधार पर कंपाइल किए गए हैं।