Maruti Suzuki Swift मिल रही है 77,700 रुपये सस्ती, जानें सभी ऑफर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने में बस कुछ दिन दिन बचें हैं। कार कंपनियों ने अपनी बिक्री को को बढ़ाने के लिए अभी से डिस्काउंट के दरवाजे खोल दिए हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लगभग सभी कारों पर बढ़िया डिस्काउंट-ऑफर्स दे रही है। और यह डिस्काउंट कंपनी की स्विफ्ट कार पर भी लागू है।
Maruti Suzuki Swift पर भारी डिस्काउंट
अगर आप Swift का पेट्रोल मॉडल लेते हैं आपको पूरे 50,000 रुपये तक की बचत होगी, इस डिस्काउंट में कंज्यूमर ऑफर 25,000 रुपये, एक्सचेंज ऑफर 20,000 रुपये और कॉर्पोरेट ऑफर 5,000 रुपये है। जबकि कंपनी डीजल Swift पर पूरे 77,700 रुपये बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट के अंदर कंज्यूमर ऑफर 30,000 रुपये साथ में 5 साल की वारंटी, एक्सचेंज ऑफर 20,000 रुपये और कॉर्पोरेट ऑफर 10,000 रुपये शामिल है।
Maruti Suzuki Swift की कीमत और फीचर्स
इस समय Maruti Suzuki Swift के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5,14,000 रुपये है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7,03,000 रुपये है।
इंजन और माइलेज
इंजन की बात करें तो Swift 1.2लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 21.21 kmpl की माइलेज देता है जबकि इसका डीजल वेरिएंट 28.40 kmpl की माइलेज देता है। swift अपने सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में से एक मानी जाती है। यह कार यूथ को टारगेट करती है। अगर आप भी swift खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक दम सही मौका है।